विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2020

Hina Khan पूल में यूं पोज देती आईं नजर, मालदीव की Photos में इस अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस

हिना खान ने मालदीव से जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह पूल में पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं.

Hina Khan पूल में यूं पोज देती आईं नजर, मालदीव की Photos में इस अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस
हिना खान (Hina Khan) ने पूल में ग्लैमरस अंदाज में दिया पोज
  • हिना खान ने पूल में दिया पोज
  • फोटो में दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज
  • हिना खान की तस्वीरों ने खींचा फैंस का ध्यान
नई दिल्ली:

टीवी और बॉलीवुड की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली हिना खान (Hina Khan) इन दिनों मालदीव में एंजॉय कर रही हैं. मालदीव में रहते हुए भी हिना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव दिखाई दे रही हैं और अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं. हाल ही में हिना खान ने मालदीव से जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह पूल में पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं. इन तस्वीरों में हिना खान का अंदाज और उसका स्टाइल भी देखने लायक है. मालदीव से जुड़ी इन तस्वीरों को लेकर फैंस भी हिना खान के अंदाज की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. 

हिना खान (Hina Khan) की तस्वीरों में उनका ग्लैमरस अंदाज भी देखने लायक है. तस्वीरों में एक्ट्रेस हैट लगाए, ब्लैक बिकिनी में पूल में पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं. उनकी तस्वीरों को लेकर फैंस भी उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं. हिना खान ने इसके अलावा मालदीव से जुड़ी और भी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उनका स्टाइल तारीफ के लायक था. अपनी कुछ तस्वीरों में हिना खान बीच पर पोज देती हुई नजर आ रही हैं. तो वहीं एक तस्वीर में हिना खान ब्लू बिकिनी में नजर आ रही हैं. 

 हिना खान (Hina Khan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आई थीं. फैन्स को उनका गेम पसंद भी आया था. इसी साल हिना खान की वेब सीरीज 'डैमेज्ड 2' भी रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह नागिन के चौथे सीजन में नागेश्वरी का रोल भी करती नजर आई थीं. हिना खान ने अपने टीवी करियर में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. वह बॉलीवुड फिल्म 'हैक्ड' में भी काम कर चुकी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Photos, Hina Khan Pool Photos, Hina Khan Maldives Photos, Hina Khan Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com