विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2020

हिना खान बोलीं 'हमने आपका इतना मजाक उड़ाया, आपको बुरा नहीं लगा', तो सलमान खान ने यूं किया रिएक्ट- देखें Video

एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हिना खान सलमान खान (Salman Khan) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के फेमस डॉयलाग पर वीडियो बनाती नजर आ रही हैं.

हिना खान बोलीं 'हमने आपका इतना मजाक उड़ाया, आपको बुरा नहीं लगा', तो सलमान खान ने यूं किया रिएक्ट- देखें Video
हिना खान (Hina Khan) का वीडियो हुआ वायरल
  • हिना खान का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने सलमान खान की फिल्म पर बनाया वीडियो
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों फिल्मों के फेमस डॉयलाग पर खूब वीडियो बना रही हैं. हाल ही में हिना खान ने एक और वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फैन्स के साथ साझा किया है. इस वीडियो में हिना सलमान खान (Salman Khan) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की सुपरहिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन (Hum Aapke Hain Koun)' का डॉयलाग बोलती नजर आ रही हैं. वीडियो में हिना खान माधुरी की भूमिका निभा रही हैं. साथ ही हिना के क्यूट एक्सप्रेशंस उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं. 

A post shared by HK (@realhinakhan) on

वीडियो में हिना खान (Hina Khan) कह रही हैं, "हमने आपका इतना मजाक उड़ाया, आपको बुरा नहीं लगा." जिस पर सलमान खान कहते हैं, "आजकल आपकी कोई बात हमें बुरी नहीं लगती." जिस पर हिना कहती हैं, "क्यों आजकल ऐसा क्या हो गया है?" सलमान (Salman Khan) कहते हैं, "बस, जो भी आप कहती हैं और जो भी आप करती हैं." हिना खान ने इस वीडियो में प्रिंटिड सूट पहना हुआ है, साथ ही ब्लैक कलर की बिंदी लगाई हुई है. हिना खान के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.


बता दें कि हिना खान (Hina Khan) ने टीवी की दुनिया में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से दमदार पहचान बनाई. इसके बाद वह 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस 13' जैसे रिएलिटी शो में भी हाथ आजमाती दिखाई दीं. टीवी की दुनिया में संस्कारी बहू का किरदार निभाने के बाद एक्ट्रेस ने 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का रोल भी बखूबी निभाया था. टीवी के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में फिल्म 'हैक्ड' के जरिए अपना कदम रखा और इस फिल्म के जरिए भी उन्होंने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी. हाल ही में हिना खान बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में सीनियर कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आईं थीं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Video, Hina Khan Video Viral, Hina Khan Reels, Hina Khan Instagram, Salman Khan, Madhuri Dixit, Hum Aapke Hain Koun
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com