- हिना खान का मालदीव में दिखा ग्लैमरस अंदाज
- बीच पर जबरदस्त अंदाज में पोज देती नजर आईं हिना खान
- हिना खान की तस्वीरें खूब हो रही हैं वायरल
टीवी से बॉलीवुड तक पहुंचने वाली हिना खान (Hina Khan) इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं. हिना खान मालदीव में रहते हुए अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से भी जुड़ी रहती हैं. हाल ही में हिना खान ने मालदीव में रहते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बीच पर पोज देती हुई नजर आ रही हैं. फोटो में हिना खान मल्टी कलर ड्रेस में दिखाई दे रही हैं, जिसमें उनका लुक भी काफी जबरदस्त लग रहहा है. एक्ट्रेस की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं, साथ ही फैंस इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
हिना खान (Hina Khan) की फोटो में उनका स्टाइल देखने लायक है. मल्टी कलर ड्रेस के साथ ब्लैक गॉगल्स में हिना खान का स्वैग भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "कई बार आप केवल आरामदायक ड्रेस पहनना चाहते हैं और खुश रहना चाहते हैं." हिना खान की यह तस्वीरें कुछ ही घंटों पहले शेयर की गई थीं, लेकिन अभी तक तस्वीरों को 2 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. इसके साथ ही फैंस इन फोटो पर कमेंट करते हुए भी नहीं थक ररहे हैं. हिना खान ने इससे पहले भी अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसमें उनका स्टाइल कमाल का लग रहा था.
हिना खान (Hina Khan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आई थीं. फैन्स को उनका गेम पसंद भी आया था. इसी साल हिना खान की वेब सीरीज 'डैमेज्ड 2' भी रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह नागिन के चौथे सीजन में नागेश्वरी का रोल भी करती नजर आई थीं. हिना खान ने अपने टीवी करियर में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. वह बॉलीवुड फिल्म 'हैक्ड' में भी काम कर चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं