हिना खान सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली और बेहद लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं. एक्ट्रेस अकसर फैन्स के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. वो टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हैं, और लोग उनके यूनिक फैशन सेंस को बहुत पसंद करते हैं. हिना ने हाल ही में पॉपुलर सॉन्ग 'लैला' पर थिरकते हुए अपना एक वीडियो फैन्स के साथ शेयर किया है. हमेशा की तरह इस वीडियो में भी हिना बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनकी क्यूट सी स्माइल तो किसी को भी घायल कर देने वाली है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'लैला' गाने पर मस्ती में झूमती नजर आईं हिना खान
टीवी एक्ट्रेस हिना खान उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिनकी हर अदा पर फैन्स फिदा हैं. वो हंसती हैं तो फैन्स के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है और जब वो इमोशनल हो जाती हैं तो फैन्स भी दुखी हो जाते हैं. एक गजब का कनेक्शन है हिना का अपने फैन्स के साथ. हाल ही में हिना खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल स एक क्यूट डांस वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बेहद गॉर्जियस लग रही हैं. इस वीडियो में इंस्टाग्राम के ट्रेंड को फॉलो करते हुए हिना ने फिल्म 'लैला मजनू' के शानदार सॉन्ग ' लैला' पर एक स्लो-मोशन डांस वीडियो बनाया है जिसमें वो थिरकते और झूमते हुए दिखाई दे रही हैं. ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लू डिज़ाइनर डेनिम में वो बेहद खूबसूरत और प्यारी लग रही हैं. वीडियो में उनके बाल स्ट्रेट हैं और गोल्डन लॉक चेन उन्हें स्टाइलिश लुक दे रही है. उन्होंने इस वीडियो में फ्लॉलेस मेकअप किया हुआ है जिसमें उनके पिंक लिप्स बेहद अट्रैक्टिव लग रहे हैं. फैन्स भी कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है 'अदा हो तो एसी', तो दूसरे ने लिखा है 'ब्युटीफूल'.
हिना खान फैंस के बीच है काफी लोकप्रिय
'हिना खान ने शो ये रिश्ता क्या कहलाता है' से काफी लोकप्रियता हासिल की, जिसमें उन्होंने अक्षरा की भूमिका निभाई थी. यही नहीं अपने लाजवाब फैशन सेंस के चलते हिना की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. हिना खान की खासियत ये है कि वो सोशल मीडिया पर जो भी पोस्ट करती हैं वो पलक झपकते ही वायरल हो जाता है. हिना के लेटेस्ट वीडियो की ही बात करें तो इसे शेयर करने के कुछ घंटों बाद ही इंस्टाग्राम पर इस डांस वीडियो को 3 लाख 15 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. फैन्स दिल और हॉट इमोजी बनाकर अपनी फेवरेट एक्ट्रेस पर प्यार की बौछार कर रहे हैं. एक फैन ने हिना को 'खूबसूरत लैला' कहा है तो किसी ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'कोई इतना अच्छा कैसे हो सकता है'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं