नेटफ्लिक्स ने इस साल की मोस्ट अवेटेड संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड (Heeramandi: The Diamond)' के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है. यह ट्रेलर इस दुनिया में झांकने का एक शानदार मौका है. इसके हर फ्रेम में राज, जुनून और ड्रामा है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है. बता दें कि यह सीरीज 1 मई से सिर्फ नेटफ्लिक्स पर देखने मिलेगी. इस थ्रिलिंग ट्रेलर को देखकर दर्शकों को हीरामंडी की दुनिया से रूबरू होने का मौका मिलता है.
हीरामंडी में मल्लिकाजान (मनिषा कोइराला) अकेली हैं, जो उच्च श्रेणी की तवायफों का घर पर राज करती हैं. वह बिना किसी डर के अपना राज चलाती है, लेकिन एक दिन उसके पुराने दुश्मन की बेटी फरीदन (सोनाक्षी सिन्हा) के आने से तनाव का माहौल पैदा हो होने लगता है. बाहर, शहर में भी उथल-पुथल मची हुई है. क्रांतिकारी ब्रिटिश शासन से भारत की आज़ादी की मांग कर रहे हैं. मल्लिकाजान की बेटियों में से एक बिब्बोजान (अदिति राव हैदरी) आज़ादी की लड़ाई में शामिल हो रही है. इस बीच, मल्लिकाजान की सबसे छोटी बेटी आलमज़ेब (शर्मिन सहगल), एक नवाब (रईस) के बेटे, ताजदार (ताहा शाह बदुशा) के साथ प्यार का सपना देखती है और हीरामंडी से बाहर निकलना चाहती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गद्दारी बढ़ने और छुपी हुई ख्वाहिशों के सामाजिक नियमों से टकराने के साथ भारत की आजादी की लड़ाई अपने चरम पर पहुंच जाती है. इस बैकड्रॉप में मल्लिकाजान और फ़रीदन हीरामंडी की रानी के खिताब के लिए एक दूसरे से लड़ाई लड़ते हैं. लेकिन आखिर में जीत किसकी होती है ? इस सवाल का जवाब दर्शकों को सीरीज में मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं