गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे. एकता कपूर के नए शो ‘दिल की बेवफाइयां' में दोनों पति-पत्नी मानव और जानकी की भूमिका निभा रहे हैं. दोनों ने मिलकर जो जिंदगी बनाई है, उसकी छोटी-छोटी खुशियां जानकी के लिए काफी हैं. वहीं मानव के मन में एक ऐसी ख्वाहिश है, जिसका जिक्र उसने अब तक जानकी से नहीं किया है. स्टार प्लस पर शो के प्रीमियर से पहले जानिए वे पांच वजहें, जिनके चलते यह शो चर्चा में है.
1. गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की पहली ऑनस्क्रीन जोड़ी
‘अनुपमा' में अनुज के किरदार से गौरव खन्ना ने दर्शकों का दिल जीता, तो ‘कुंडली भाग्य' की प्रीता बनकर श्रद्धा आर्या घर-घर में पहचानी जाने लगीं. अपने-अपने शोज़ से दर्शकों के बीच पहचान बना चुके ये दोनों कलाकार अब पहली बार साथ नजर आएंगे. दिलचस्प बात यह है कि उनकी पहली ऑनस्क्रीन जोड़ी ऐसे पति-पत्नी की है, जो बरसों से एक-दूसरे के साथ हैं. ऐसे में मानव और जानकी के रूप में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक होगी.
जानकी यानी श्रद्धा आर्या के लिए रोजमर्रा के छोटे-छोटे पल ही खुशी की वजह हैं. मानव के साथ मिलकर उसने जो जिंदगी बनाई है, उसमें वह खुश है. जानकी की नजर से देखने पर इसी रिश्ते का एक और पहलू सामने आता है. जिस जिंदगी में उसे सुकून मिलता है, उसी में मानव को अब भी किसी चीज़ की कमी महसूस होती है.
5. दिल की बेवफाईयां कब, कहां और कितने बजे आएगा?
जिंदगी में बहुत कुछ अच्छा चल रहा हो, तब भी मन में कोई अधूरी ख्वाहिश रह सकती है. मानव और जानकी की कहानी देखते हुए किसी को मानव की बेचैनी अपनी-सी लगेगी, तो कोई जानकी की तरह रोजमर्रा के पलों में अपनी खुशी ढूंढ़ लेगा. इसी कहानी को स्टार प्लस पर ‘दिल की बेवफाइयां', 24 नवंबर से रात 9 बजे देखने के लिए तैयार हो जाइए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं