कोर्ट में इंसाफ तो मिलते हुए आपने जरुर देखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी कानून के कठघरे में लिंचिंग होते हुए देखी है. नेटफ्लिक्स की 3 एपिसोड की इस सीरीज में कुछ ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला दिखा, जिसमें कोर्टरुम में एक आरोपी को 300 महिलाओं ने जज के सामने मौत के घाट उतार दिया. यह कोई फैंटसी थ्रिलर नहीं बल्कि एक रियल कहानी है, जिसे नेटफ्लिक्स पर डॉक्यू सीरीज के रुप में पेश किया गया है. इस सीरीज का नाम है इंडियन प्रीडेटर मर्डर इन अ क्लासरूम, जो 2022 में रिलीज हुई थी.
नेटफ्लिक्स की डॉक्यू सीरीज
Indian Predator डॉक्यू-सीरीज का हिस्सा Indian Predator: Murder in a Courtroom नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जो 2022 में रिलीज हुई थी. यह महाराष्ट्र के एक सनसनीखेज हत्याकांड पर आधारित है, जिसे उमेश विनायक कुलकर्णी ने डायरेक्ट किया था. इसके हिंदी, मराठी और अन्य भाषाओं में डब वर्जन आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- 72 साल पुराना गाना, जिसके बिना बाल दिवस है अधूरा, अनाथ बच्चों की उम्मीदों को आशा और रफी ने खूबसूरती से निखारा
इंडियन प्रीडेटर मर्डर इन अ क्लासरूम की कहानी
इंडियन प्रीडेटर मर्डर इन अ क्लासरूम डॉक्यू सीरीज अक्कू यादव (Akku Yadav) यानी भरत कालिचरण नाम के एक कुख्यात अपराधी की कहानी पर आधारित है, जो महाराष्ट्र के नागपुर के कस्तूरबा नगर इलाके में रहने वाला अपराधी था. उस पर हत्या, लूटपाट, रंगदारी, मारपीट और महिलाओं के साथ यौन हिंसा के कई आरोप थे. स्थानीय लोगों का कहना था कि वह वर्षों तक इलाके में आतंक फैलाता रहा और पुलिस उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही थी. साल 2004 में अक्कू यादव को अदालत में पेश किया गया था, तब अदालतष में मौजूद सैकड़ों महिलाओं ने उस पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी.
कोर्टरूम में हत्या कैसे हुई?
13 अगस्त 2004 को नागपुर की अदालत में सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महिलाओं ने अदालत परिसर में अक्कू यादव को घेर लिया और उस पर चाकू, पत्थर और अन्य धारदार वस्तुओं से हमला किया, जिसके कारण कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई. घटना के बाद सैकड़ों महिलाओं ने कहा कि हत्या उन्होंने की है, जिसके चलते हमलावरों की पहचान करना मुश्किल हो गया. डॉक्यूमेंट्री में स्थानीय महिलाओं के इंटरव्यू, पत्रकारों की गवाही, पुलिस अधिकारियों के बयान और कोर्ट रिकॉर्ड को दिखाया गया है.
ये भी पढ़ें- कल्पना पटवारी का सुपरहिट बॉलीवुड सॉन्ग, 19 साल पहले अक्षय-कैटरीना ने बनाया हिट, 90% लोग होंगे अनजान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं