विज्ञापन
This Article is From May 13, 2023

इन 5 एक्ट्रेसेस को ऑफर हुआ था 'गुम हैं किसी के प्यार में' की 'सई' का रोल लेकिन आयशा सिंह ने मार ली बाजी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के रोल के लिए इन पांच एक्ट्रेसेस को चुना गया था, जिसमें से एक एक्ट्रेस ने बड़े बजट के सीरियल के लिए यह किरदार नही निभाया था.

इन 5 एक्ट्रेसेस को ऑफर हुआ था 'गुम हैं किसी के प्यार में' की 'सई' का रोल लेकिन आयशा सिंह ने मार ली बाजी
आयशा सिंह नहीं इन 5 को हुआ था सई का रोल ऑफर
नई दिल्ली:

स्टार प्लस का सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में टीआरपी चार्ट्स में हमेशा टॉप 5 में बना रहता है. वहीं फैंस भी इस शो की तारीफ करते नहीं थकते. लेकिन कई बार सीरियल की कहानी के चलते मेकर्स को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है, जो कि फैंस को भी पसंद नहीं आती है. हालांकि सई के रोल में आयशा सिंह ने फैंस के बीच खास जगह बनाई है, जिसे अब कोई बदल नहीं सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस आयशा सिंह को ये रोल पांच एक्ट्रेसेस को ऑफर बनने के बाद मिला है, जिसे जानकर फैंस भी रिएक्शन दिए बिना नहीं रह पाएंगे. 

टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, गुम हैं किसी के प्यार में की कहानी में सई के किरदार के लिए टीवी एक्ट्रेसेस तेजस्वी प्रकाश और निया शर्मा को चुना गया था. लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते वह यह सीरियल नहीं कर पाईं. जबकि एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने ऑफर रिजेक्ट कर दिया क्योंकि वह एक बड़े बजट का सीरियल का हिस्सा बनना चाहती थीं. इसके बाद एक्ट्रेस इशिता गांगुली सीरियल राधाकृष्ण को न छोड़ने के कारण यह सीरियल नहीं कर पाईं. वहीं सनाया ईरानी को ऑफर हुआ था. लेकिन निर्माताओं को लगा कि वह इस रोल में फिट नहीं बैठेंगी. इसके चलते आयशा सिंह को लास्ट में यह किरदार मिला, जिसने फैंस के बीच एक छाप छोड़ दी. 

आयशा सिंह का था डेब्यू

सई यानी आयशा सिंह ने 2013 में टीवी सीरियल डोली अरमानों की से एक्टिंग करियर शुरु किया था, जिसके बाद वह जिंदगी अभी बाकी है मेरे घोस्ट में दिखी. वहीं सीरियल गुम हैं किसी के प्यार ने उन्होंने पहचान दिलाई. 26 साल की आयशा सिंह आज फैंस के बीच अपनी खास पहचान बना चुकी हैं, जिसका अंदाजा सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग से लगाया जा सकता है. 

Airport Traffic: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए Deepika-Prakash Padukone और Arjun Kapoor

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Serial, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Sai, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin News, Sai, Sai Actress, Ayesha Singh, Ayesha Singh Serial, Ghkkpm, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Sai Role, Sai Role Rejected Actress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com