विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2021

Gauahar Khan ने पलंग पर चढ़कर अंग्रेजी गाने पर किया जोरदार डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

'बिग बॉस 7' की विनर रह चुकी अभिनेत्री गौहर खान (Gauahar Khan) काफी फेमस हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है.

Gauahar Khan ने पलंग पर चढ़कर अंग्रेजी गाने पर किया जोरदार डांस, बार-बार देखा जा रहा Video
गौहर खान (Gauahar Khan) का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

'बिग बॉस 7' की विनर रह चुकी अभिनेत्री गौहर खान (Gauahar Khan) काफी फेमस हैं. सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी है. गौहर खान ने बॉलीवूड की कई फिल्मों में काम भी किया है और अपने अभिनय से उन्होंने पहचान बनाई है. हालही में उन्हें फिल्म 14 फेरों में देखा गया है. इसी के साथ सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो और फोटो वायरल होते नजर आते हैं. अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक शानदार डांस वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

गौहर खान (Gauahar Khan) ने शेयर किया वीडियो

गौहर खान (Gauahar Khan) ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, पलंग पर चढ़ कर जोरदार डांस कर रही हैं. इस वीडियो में वो अंग्रेजी सॉन्ग destinyschild Bills, Bills, Bills पर डांस कर रही है. इस वीडियो में उनके स्टेप जोरदार लग रहे हैं. उन्होंने इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है 'यह सब कहता है. आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद. आपका चेहरा दृश्य क्या है ?? उन सभी को स्टार करेंगे'. उनके इस वीडियो को फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं.

गौहर खान (Gauahar Khan) की फिल्में

गौहर खान (Gauahar Khan) ने इंडस्ट्री में मॉडल के तौर पर कदम रखा था. जिसके बाद उन्होंन रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' में भी काम किया. बाद में उन्हें 'गेम (2011)', 'इशकजादे (2012)', 'बद्रीनाथ की दुलहनिया (2017)' और 'बेगम जान (2017)' जैसी काई शानदार फिल्मों में देखा गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gauahar Khan, Gauahar Khan Dance, Gauahar Khan Video Viral, Gauahar Khan Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com