विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2018

आ गई 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' शुरू होने की तारीख, इसी महीने से शुरू होगा शो

टीवी पर लंबे समय तक राज करने वाले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' जल्द छोटे पर्दे पर आने वाला है.

आ गई 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' शुरू होने की तारीख, इसी महीने से शुरू होगा शो
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (फाइल फोटो)
  • 25 मार्च से शुरू होगा शो
  • सोनी टीवी पर आएगा 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा'
  • कपिल शर्मा की होगी वापसी
नई दिल्ली: टीवी पर लंबे समय तक राज करने वाले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' जल्द छोटे पर्दे पर आने वाला है. चैनल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक यह शो इसी महीने 25 मार्च या इसके एक हफ्ते बाद शुरू किया जा सकता है. हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हो सकी है, लेकिन मीडिया में आई खबरों के अनुसार जल्द ही कपिल शर्मा अपने शो जरिए लोगों को हंसाने की तैयारी में हैं. शो के पहले भी दो प्रोमो वीडियो रिलीज किया जा चुका है, जिसमें कपिल शर्मा ऑटो वाले झगड़ते हुए नजर आए तो दूसरे प्रोमो में अपनी मेड से नोंक-झोंक करते हुए दिखें.

कपिल शर्मा के बुरे दिनों में Maid ने भी छोड़ा साथ, वीडियो हुआ वायरल!

बता दें कि कपिल शर्मा ने ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ के साथ दर्शकों के साथ एक अनोखा रिश्ता कायम किया था. तनाव भरी जिंदगी में वे हंसने के लिए कुछ हल्के-फुल्के पल लेकर आए थे. उनके कॉमेडी पंच और असल जिंदगी के छोटे-छोटे पलों पर तंज ने उन्हें छोटे परदे का बड़ा सितारा बना दिया था.
कपिल शर्मा को मिल गया नया दोस्त, Twitter पर यूं किया इंट्रोड्यूस



कपिल शर्मा के आने वाले प्रोमो में अभी तक यह नहीं फाइनल किया गया कि शो में किन कलाकारों के साथ वह काम करेंगे. 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' के शुरू होने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर किस तेवर के साथ कपिल वापसी करेंगे.

VIDEO: स्पॉटलाइट में कपिल शर्मा से खास मुलाकात

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Family Time With Kapil Sharma, 25 March, Kapil Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com