तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म जन नायगन आज यानी कि 23 जुलाई को थियेटर्स में आ रही है. फैंस ना सिर्फ थलापति विजय की आखिरी फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं, बल्कि वे यह जानने के लिए भी एक्साइटेड हैं कि इस फिल्म के लिए लीड कास्ट और क्रू को कितनी फीस मिली है. स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, प्रकाश राज और प्रियमणि जैसे जाने माने कलाकार शामिल हैं. चलिए थियेटर में फिल्म देखने से पहले जान लेते हैं कि इस फिल्म के लिए किसे कितना मोटा चेक मिला. विजय की रिकॉर्ड-तोड़ फीस से लेकर बॉबी देओल और पूजा हेगड़े की सैलरी तक फिल्म के पेमेंट की डिटेल्स ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गई हैं.
'जना नायकन' में विजय की सैलरी
मीडिया रिपोर्ट्स में किए जा रहे दावों की मानें तो थलापति विजय को 'जन नायगन' के लिए 220 करोड़ रुपये से 275 करोड़ रुपये के बीच फीस मिली है. अगर ये रिपोर्ट्स सच हैं, तो वे भारतीय सिनेमा के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले एक्टर्स में से एक बन जाएंगे. दूसरी कास्ट को लेकर खबरें हैं कि फिल्म के लिए पूजा हेगड़े को 6 करोड़ रुपये, बॉबी देओल को 5–10 करोड़ रुपये, प्रकाश राज को 5 करोड़ रुपये, प्रियामणि को 3 करोड़ रुपये, ममिता बैजू को 60 लाख–2 करोड़ रुपये, गौतम वासुदेव मेनन को 3 करोड़ रुपये, नारायण को 2.5 करोड़ रुपये में साइन किया गया.
'जन नायगन' के डायरेक्टर और म्यूजिक कंपोजर को भी मिली भारी फीस
बताया जा रहा है कि डायरेक्टर एच.विनोद को 25 करोड़ रुपये मिले हैं जो उनके करियर का सबसे बड़ा पेमेंट है. वहीं म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म के गानों और बैकग्राउंड स्कोर के लिए 13 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

Photo Credit: Vijay/X
'जन नायगन' से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें हैं
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'जन नायगन' ब्लॉकबस्टर ओपनिंग के लिए तैयार है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, फिल्म ने भारत में एडवांस बुकिंग से पहले ही लगभग 20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जबकि विदेशों में प्री-सेल्स 15 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. NDTV से बात करते हुए बाला ने भारत में ओपनिंग-डे कलेक्शन लगभग 60 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 90 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया. उन्होंने आगे अनुमान लगाया कि फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड के दौरान भारत में 150–180 करोड़ रुपये और दुनिया भर में लगभग 250 करोड़ रुपये कमा सकती है. ज्यादातर एडवांस बुकिंग साउथ के राज्यों से हुई है, जबकि मलेशिया और सिंगापुर विजय के लिए मजबूत विदेशी बाजार बने हुए हैं.
क्या विजय की आखिरी फिल्म रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?
'जन नायगन' को विजय की लीड एक्टर के तौर पर 69वीं और आखिरी फिल्म के रूप में प्रमोट किया जा रहा है, जिसके बाद वे फुल-टाइम पॉलिटिकल करियर शुरू करेंगे. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह फिल्म विजय की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों – 'लियो' (623 करोड़ रुपये कलेक्शन) और 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (GOAT) (460 करोड़ रुपये कलेक्शन)की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी.
यह भी पढ़ें: किसने गाया था तू तू तू...तु तु तारा? बॉलीवुड में कैसे हुई नेपाल की इस सिंगर की एंट्री, 90s में दिए कई हिट गाने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं