Doordarshan Hit Serials: डर एक ऐसा खौफनाक मंजर होता है जो हर किसी को एक अपनी गिरफ्त में लेने के लिए तैयार रहता है, इसका असर रात के सन्नाटे में ज्यादा डराता है. क्योंकि हल्की सी आहट भी दिल को दहला जाती है. इसीलिए हॉरर शो की कहानियों में डरावनी रातों का बहुत इस्तेमाल हुआ है. अस्सी के दशक में भी जब दूरदर्शन जब रामानंद सागर की 'रामायण' और बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' जब टीवी पर आती थीं, तो सड़कें और गलियां सुनसान हो जाती थीं. लोग अपने सारे काम छोड़कर टीवी स्क्रीन से चिपक जाते थे. लेकिन साल 2000 के आसपास जैसे ही जी टीवी और सोनी टीवी जैसे केबल चैनल्स की एंट्री हुई, दूरदर्शन की टीआरपी अचानक धड़ाम हो गई.
डरावनी ओपनिंग देख दर्शकों की कांप जाती थी रूंह
जब लगने लगा कि दूरदर्शन अपनी चमक खो रहा है, तभी टीवी पर एक ऐसा शो आया जिसने सन्नाटे में खौफ दौड़ा दी. इस शो का नाम था-'आप बीती'. इस सीरियल को बीआर चोपड़ा के बेटे रवि चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था, इस हॉरर शो ने दूरदर्शन को वो खोई हुई साख वापस दे दी, जो वह 2000 के आसपास केवल टीवी आने के बाद खोता चला रहा था. 'आप बीती' इसका खौफनाक टाइटल म्यूज़िक और डरावनी ओपनिंग इतनी असरदार थी कि दर्शक इसे देखकर ही सिहर उठते थे. जिसकी शुरुआत होते ही लोगों की रूह कांप जाती थी.
आप बीती सीरियल की ओपनिंग
हर एपिसोड के साथ आता था नया खौफ
यह हॉरर शो सच्ची घटनाओं पर आधारित यह एंथोलॉजी सीरीज थी, जिसका हर हफ्ते एक नया एपिसोड, खौफ, नए चेहरे और चौंकाने वाले ट्विस्ट लेकर आता था. कहानियों में आत्माओं, प्रतिशोध, और अनसुलझे रहस्यों को बहुत ही प्रभावी ढंग से दिखाया जाता था. उस दौर में यह शो रात के समय पूरे परिवार के जरिए देखा जाता था और बच्चों के बीच इसकी चर्चा काफी होती थी.
इसके किरदारों निशिगंधा वाड, अनंग देसाई, वाणी त्रिपाठी, आयुष पांडे और अमेय हुनसवाडकर जैसे बेहतरीन कलाकारों ने अपने अभिनय से हॉरर को एक नए स्तर पर पहुंचाया.
इन 2 कारणों से बंद किया गया था 'आप बीती'
'आप बीती' के दो सीजन आए थे. पहला सीजन जबरदस्त हिट रहा था. हालांकि,इसका दूसरा सीजन कुछ खास सफल नहीं रहा, इसकी एक वजह इसका वही पुराना कॉन्सेप्ट बताया जाता है, जो पहले सीजन में भी थ. जहां बाकी हॉरर शोज अपने कंटेंट में एक्सपेरिमेंट कर रहे थे जिससे दर्शकों के लिए और डरावना बनाया जा सके.
वहीं 'आप बीती' उसी ढर्रे पर था. उसके कॉन्सेप्ट में दर्शकों को कोई नया मसाला नहीं मिला. इसके अलावा 'आप बीती' पहले हर शनिवार रात 9:30 बजे आता था, लेकिन दूसरे सीजन का टाइम बढ़ाकर रात के 10:30-11 बजे कर दिया गया और फिर यह मंगलवार को आने लगा. इस कारण इसकी टीआरपी गिरने लगी और फिर इसे बंद कर दिया गया.
आपके लिए और भी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं