विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2018

पति की इस हरकत से परेशान दिव्यांका त्रिपाठी ने उन्हें सिखाया सबक, 22 लाख बार देखा गया Video

दिव्यांका त्रिपाठी का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है. इसे अब तक 22 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

पति की इस हरकत से परेशान दिव्यांका त्रिपाठी ने उन्हें सिखाया सबक, 22 लाख बार देखा गया Video
पति विवेक दाहिया के साथ दिव्यांका त्रिपाठी
  • पति के साथ दिव्यांका का Prank वीडियो वायरल
  • दिव्यांका को छोड़, मोबाइल पर बिजी हैं विवेक
  • अटेंशन न मिलने पर दिव्यांका ने खिलाई विवेक को मिर्ची
नई दिल्ली: पॉपुलर टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में इशिता का किरदार निभाकर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी घर-घर में मशहूर हुई हैं. टीवी की चर्चित बहू में से एक दिव्यांका की एक्टिंग को पसंद करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है. वह जो भी करती हैं वह वायरल हो जाता है, इसकी मिसाल 2016 में विवेक दहिया के साथ उनकी शादी थी. रविवार को दिव्यांका ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अपने पति की एक खास हरकत से काफी परेशान लग रही हैं. दिव्यांका का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है. इसे अब तक 22 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

दिव्यांका त्रिपाठी ने एलियन के साथ किया डांस, 44 लाख बार देखा गया Viral Video

वीडियो में दिव्यांका और विवेक दाहिया बेडरूम के बिस्तर पर लेटे हुए टीवी देख रहे हैं. विवेक अपने फोन में इतने बिजी हैं कि दिव्यांका अपने साथ-साथ उन्हें हाथों से खिला रही हैं. लेकिन विवेक हैं कि उनपर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं. विवेक की हरकतों से परेशान होकर, उनका अटेंशन बटोरने के लिए दिव्यांका उन्हें मिर्ची खिला देती हैं. मिर्ची खाते ही विवेक अपना फोन छोड़ सीधे रूम से बाहर निकल जाते हैं.

मुस्लिम होने के कारण दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन ननद को नहीं मिल रहा घर, फेसबुक पर बयां किया दर्द

देखें, वीडियो...
दिव्यांका का यह वीडियो काफी मजेदार हैं. बता दें, उन्होंने ऐसा असल में किया है, लेकिन विवेक से बदला लेने नहीं बल्कि एक मोबाइल ऐप को प्रमोट करने के लिए. वीडियो के जरिए जोड़ी दूसरे कपल को चैलेंज भी कर रही है.

दिव्यांका ने Troller की उड़ाई धज्जियां, बोलीं- इंसान ने मौसम से बचने के लिए पहने थे कपड़े न कि गंदी सोच से...

दिव्यांका त्रिपाठी ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ सीरियल से सुर्खियों में आई थीं, और उन्होंने इस सीरियल में डबल रोल किया था. उनका शो ‘ये है मोहब्बतें’ 2013 में शुरू हुआ था, और अभी तक चल रहा है. इसकी लोकप्रियता बरकरार है, और इशिता के कैरेक्टर को हर कोई पसंद करते हैं.
 
दिव्यांका त्रिपाठी पर भड़के पति, फिर भी मुस्कुराती रहीं एक्ट्रेस... जानें पूरा मामला

दिव्यांका त्रिपाठी मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आकाशवाणी पर बतौर एंकर से किया था. उन्होंने एक्टिंग डेब्यू की शुरुआत दूरदर्शन की टेलीफिल्म्स से किया था. 2017 में वे पति विवेक दहिया के साथ 'नच बलिये' में शामिल हुई थीं, और वे शो की विजेता भी बनी थी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Divyanka Tripathi, Vivek Dahiya, Viral Video, Yeh Hai Mohabbatein
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com