बड़े अच्छे लगते हैं 2 एक्ट्रेस दिशा परमार और सिंगर राहुल वैद्य ने पिछले दिनों बेटी नव्या का चेहरा पैपराजी के सामने दिखाया था, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. वहीं फैंस ने नव्या पर खूब प्यार भी बरसाया था. लेकिन अब पहली बार कपल ने इंस्टाग्राम फैमिली को अपनी बेटी का चेहरा दिखाते हुए पोस्ट शेयर किया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कपल ने इंस्टाग्राम पर 'मेरी दुनिया' के कैप्शन के साथ चार तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें पहली राहुल वैद्य, दिशा परमार के साथ उनकी बेटी नव्या नजर आ रही थीं. वहीं दूसरी फोटो में एक्ट्रेस पति को माथे पर किस कर रही थीं तो सिंगर बेटी के माथे पर किस करते हुए दिख रहे हैं. तीसरी फोटो में राहुल वैद्य बेटी को गोद में लिए किस करते हुए नजर आ रहे हैं. चौथी तस्वीर में दिशा परमार बेटी को गोद में लिए हुए दिख रही हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस फोटो को शेयर करते ही एक्टर अमित टंडन ने कमेंट में लिखा, वह बेहद प्यारी हैं. इसके अलावा अन्य सेलेब्स ने हार्ट इमोजी के साथ नजर ना लगने वाला इमोजी शेयर किया. एक घंटे पहले शेयर की गई इस फोटो को अबतक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वहीं फैंस अपना रिएक्शन देते हुए प्यार लुटा रहे हैं.
गौरतलब है कि पिछले दिनों एयरपोर्ट पर पैपराजी के सामने दिशा परमार और राहुल वैद्य ने बेटी का चेहरा दिखाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं