विज्ञापन

दीपिका कक्कड़ को कैंसर ट्रीटमेंट के बीच होना पड़ा बॉडी शेमिंग का शिकार, वजन घटाकर ट्रांसफॉर्मेशन से किया हैरान

दीपिका कक्कड़ का वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन पति शोएब इब्राहिम के लेटेस्ट व्लॉग में देखने को मिला है, जो लोगों को हैरान कर रहा है. 

दीपिका कक्कड़ को कैंसर ट्रीटमेंट के बीच होना पड़ा बॉडी शेमिंग का शिकार, वजन घटाकर ट्रांसफॉर्मेशन से किया हैरान
दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम के व्लॉग में दिखाया वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का लेटेस्ट ट्रांसफॉर्मेशन चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, एक्टर शोएब इब्राहिम और दीपिका के पति ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में पत्नी की झलक दिखाई, जिसमें कपल को जिम में वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है. वहीं इस दौरान शोएब ने दीपिका के अपीयरेंस में आए बदलाव के बारे में बात की. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने किलो वजन दीपिका कक्कड़ ने घटाया है. लेकिन उन्होंने कहा, दीपिका ने बहुत वजन कम किया है जैसे पहले की तरह. उन्होंने ट्रीटमेंट के साथ डाइट और अन्य चीजों से वजन घटाया है. 

दीपिका कक्कड़ के ट्रांसफॉर्मेशन ने किया हैरान

कैंसर ट्रीटमेंट करवा रहीं दीपिका कक्कड़ ने व्लॉग में एक्सरसाइज करते हुए अपने ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बात की. उन्होंने कहा, काफी समय बीत चुका है. 4-5 साल बाद मैंने कम किया है. वहीं दीपिका के लेटेस्ट अपीयरेंस पर बात करते हुए शोएब कहते हैं, आज आप मुझसे भी सहमत होंगे कि मुझे दीपिका आज 2021-22 वाली पतली लग रही हैं. उन्होंने ट्रीटमेंट के कारण बहुत वजन कम किया है. लेकिन वह खूबसूरत लग रही हैं. 

ये भी पढ़ें- नई नवेली दुल्हन के दिल का हाल बताता 17 साल पुराना गाना, छत्तीसगढ़ के लोकगीत से प्रेरित सॉन्ग को 573 एपिसोड के सीरियल ने किया पॉपुलर

वजन को लेकर दीपिका कक्कड़ ने झेली आलोचना

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि दीपिका को 2025 में स्टेज 2 का लिवर कैंसर होने का पता चला था, जिसके बाद उन्होंने इलाज शुरू करने से पहले सर्जरी करवाई थी. जबकि हाल ही में, उन्होंने अपने चल रहे इलाज के हिस्से के तौर पर इम्यूनोथेरेपी शुरू की है, जिसका जिक्र उन्होंने व्लॉग में किया था. वहीं इस दौरान उनके बढ़े वजन को लेकर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था. जबकि अब उनके ट्रांसफॉर्मेशन की फैंस तारीफ कर रहे हैं तो वहीं उनकी हेल्थ को लेकर चिंता भी जाहिर कर रहे हैं. 

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की लव स्टोरी

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी के जाने माने कपल हैं, जिनकी पहली मुलाकात 2011 में ससुराल सिमर का के सेट पर हुई थी. हालांकि दीपिका कक्कड़ की पहली शादी रौनक सैमसन से हुई थी, जो 2025 में टूट गई थी. वहीं 2016 में दीपिका और शोएब ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया. जबकि 2017 में शोएब ने नच बलिये 8 में दीपिका को प्रपोज किया. इसके बाद 2018 में कपल ने शादी की. 2023 में वह बेटे रूहान के पेरेंट्स बने. 

ये भी पढ़ें- Spotify- Apple Music से पहले दूरदर्शन का इकलौता शो, जो करता था संगीत प्रेमियों की चाहत पूरी, बुधवार और शुक्रवार को रहता था 6 गानों का इंतजार

ये Video भी देखें:लिवर कैंसर से जूझ रहीं हैं दीपिका कक्कड़, जानिए क्या हैं इसके लक्षण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dipika Kakar, Dipika Kakar Weight Loss, Shoaib Ibrahim, Tv News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com