विज्ञापन

दीपिका कक्कड़ ने कुबूला था इस्लाम, वजह बने थे पति शोएब इब्राहिम? ससुराल सिमर का एक्ट्रेस ने बताई धर्म बदलने की असली वजह

ससुराल सिमर का एक्ट्रेस जयति का कहना है कि दीपिका ने शादी या शोएब के दबाव में नहीं, बल्कि अपनी मर्जी और जिंदगी के एक मुश्किल दौर के बाद ये फैसला लिया था.

दीपिका कक्कड़ ने कुबूला था इस्लाम, वजह बने थे पति शोएब इब्राहिम? ससुराल सिमर का एक्ट्रेस ने बताई धर्म बदलने की असली वजह
ससुराल सिमर का एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने बदला इस्लाम
नई दिल्ली:

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की शादी जितनी सुर्खियों में रही, उससे कहीं ज्यादा चर्चा उनके धर्म परिवर्तन की हुई थी. साल 2018 में निकाह के बाद लोगों ने मान लिया था कि दीपिका ने शोएब से शादी करने के लिए इस्लाम कबूल किया है. लेकिन अब इस पूरे मामले पर उनकी को-स्टार और करीबी दोस्त जयति भाटिया ने ऐसा खुलासा किया है. जिसने सालों पुरानी बहस को फिर हवा दे दी है. जयति का कहना है कि दीपिका ने शादी या शोएब के दबाव में नहीं, बल्कि अपनी मर्जी और जिंदगी के एक मुश्किल दौर के बाद ये फैसला लिया था.

'मैंने खुद पूछा था... क्या शादी के लिए धर्म बदला?'

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में जयति भाटिया ने बताया कि दीपिका हर रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाने वाली इंसान हैं. उन्होंने कहा, 'दीपिका जो भी करती हैं, उसमें अपना 100 प्रतिशत देती हैं. जब वो शोएब के साथ रिश्ते में आईं तो उस रिश्ते को भी पूरे दिल से निभाना चाहती थीं.'

जयति ने बताया कि उनके मन में भी वही सवाल था जो बाकी लोगों के मन में था. इसलिए उन्होंने सीधे दीपिका से पूछ लिया कि क्या उन्होंने शोएब से निकाह करने के लिए धर्म बदला है? इस पर दीपिका का जवाब साफ था- 'नहीं.' जयति के मुताबिक, उस वक्त दीपिका अपनी जिंदगी के बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही थीं. इसी दौरान वो अजमेर शरीफ गईं और वहीं उनके मन में इस्लाम अपनाने का विचार आया. जयति का कहना है कि ये फैसला पूरी तरह दीपिका का अपना था, इसका शादी से कोई लेना-देना नहीं था.

ये भी पढ़ें-  मर्ले ट्रैविस के 'सिक्सटीन टोंस' पर आधारित था 68 साल पुराना गाना, किशोर कुमार की आवाज ने बनाया बरसात का सदाबहार गीत

सेट पर हुई दोस्ती, फिर प्यार और अब खुशहाल परिवार

दीपिका और शोएब की लव स्टोरी टीवी शो 'ससुराल सिमर का' के सेट से शुरू हुई थी. साल 2011 में दोनों पहली बार मिले. पहले दोस्त बने, फिर दोस्ती प्यार में बदल गई. कई साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 2018 में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में निकाह किया. आज दोनों एक बेटे के माता-पिता हैं और अपनी फैमिली लाइफ को खुलकर एंजॉय कर रहे हैं. हाल ही में दीपिका ने अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर शोएब ने उन्हें 'फाइटर' बताते हुए एक बेहद इमोशनल पोस्ट लिखा.

उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे फाइटर... तुमने मुझे सिखाया कि असली हिम्मत कभी हार न मानने में होती है. अल्लाह तुम्हें लंबी और सेहतमंद जिंदगी दे. बाकी तुम्हें खुश रखना मेरी जिम्मेदारी है.' शोएब का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और फैंस ने दोनों की बॉन्डिंग पर खूब प्यार लुटाया.

ये भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित का 33 साल पुराना गाना, जो है दुल्हन की एंट्री पर बैकग्राउंड में है बजता, रामायण से मिला था फिल्म का आइडिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dipika Kakar, Shoaib Ibrahim, Sasural Simar Ka, Tv News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com