विज्ञापन

90s में हर वीकेंड पर आता था ये शो, होस्ट ने गाए 4000 से ज्यादा गाने, दुबई, लंदन, न्यूयॉर्क में भी हुआ शूट

हर वीकेंड पर आने वाला 90 के दशक का शो 33 साल बाद भी काफी पॉपुलर है. वहीं इस शो में होस्ट अन्नू कपूर ने 4000 से ज्यादा गाने गाए थे. 

90s में हर वीकेंड पर आता था ये शो, होस्ट ने गाए 4000 से ज्यादा गाने, दुबई, लंदन, न्यूयॉर्क में भी हुआ शूट
जी टीवी पर 90 के दशक में पॉपुलर हुआ ये शो
IMDb
नई दिल्ली:

90 का दशक शानदार रहा, जिसमें रामायण, महाभारत, शक्तिमान और श्रीकृष्ण जैसे सीरियलों ने दर्शकों को एंटरटेन किया. इसी दौर में एक म्यूजिकल शो ने दस्तक दी, जो 33 साल बाद भी चर्चा का विषय है. वहीं इस शो में होस्ट ने 4000 से ज्यादा गाने गाए. जबकि शो की शूटिंग भारत में ही नहीं बल्कि लंदन और न्यूयॉर्क में हुई. हम बात कर रहे हैं अन्नू कपूर के पॉपुलर रियलिटी शो अंताक्षरी की, जिसे 33 साल पूरे हो गए हैं. अन्नू कपूर ने आइकॉनिक म्यूजिकल शो अंताक्षरी के 33 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने इस शो को हमेशा पसंद किए जाने वाला कार्यक्रम बनाने में योगदान दिया.

अंताक्षरी को 33 साल हुए पूरे

इंस्टाग्राम पर इमोशनल नोट शेयर करते हुए अन्नू ने जश्न की झलक दिखाई गई और कैप्शन में लिखा, कैप्शन में उन्होंने लिखा, "अंताक्षरी के 33 साल - संगीत, यादों, हंसी और लाखों दर्शकों के बेपनाह प्यार का सफर, जो एक टीवी शो के तौर पर शुरू हुआ था, वह अनगिनत भारतीय घरों और दिलों का हिस्सा बन गया. मैं हर उस दर्शक, हर प्रतिभागी, हर म्यूजिशियन और टीम के हर सदस्य का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने इस शानदार सफर को मुमकिन बनाया. अंताक्षरी को सदाबहार बनाने के लिए धन्यवाद."

ये भी पढे़ं- मर्ले ट्रैविस के 'सिक्सटीन टोंस' पर आधारित था 68 साल पुराना गाना, किशोर कुमार की आवाज ने बनाया बरसात का सदाबहार गीत

90 के दशक में आई अंताक्षरी 

अंताक्षरी को जी अंताक्षरी के नाम से भी जाना जाता है. यह टीवी का पॉपुलर म्यूजिकल गेम शो है, जो वीकेंड पर 1993 से 2007 तक जी टीवी पर प्रसारित हुआ और इसे फिल्ममेकर गजेंद्र सिंह ने बनाया था. शो को अपने अनोखे फ़ॉर्मेट के लिए बहुत लोकप्रियता मिली. इसमें कंटेस्टेंट गानों के जरिए मुकाबला करते थे, जिससे यह इंडियन टीवी शो के इतिहास का एक यादगार हिस्सा बन गया. अन्नू कपूर ने 1994 से 2005 तक शो को होस्ट किया और अंताक्षरी की पहचान बन गए. इसके अलावा राजेश्वरी सचदेव, पल्लवी जोशी, दुर्गा जसराज, रेणुका शहाणे और शेफाली छाया भी को होस्ट रहे. बाद के सालों में, शो में हिमानी कपूर और सुनील पाल जैसे होस्ट भी नजर आए, जबकि सिंगर करण ओबेरॉय ने भी होस्टिंग की जिम्मेदारी संभाली. 

विदेश में भी हुई शूटिंग

अंताक्षरी शो ने भारत से बाहर भी अपनी पहुंच बढ़ाई और दुबई, लंदन और न्यूयॉर्क जैसी इंटरनेशनल जगहों पर इसकी शूटिंग की. ‘अंताक्षरी' बहुत पॉपुलर टीवी शो रहा,  जिसमें अन्नू कपूर ने 4,000 से ज्यादा गाने गए, जिसके चलते वह घर घर में मशहूर हो गए.  

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन की भोजपुरी फिल्म देखी है? 20 साल पहले हुई थी रिलीज, रवि किशन आए थे नजर 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Annu Kapoor, Antakshari, Tv News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com