विज्ञापन

83 की उम्र में अमिताभ बच्चन ने लगातार 24 घंटे किया काम, कहा-  मेरी जगह किसी और को रख लिया जाता

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्होंने 'केबीसी' के लिए 24 घंटे की लगातार शिफ्ट में काम किया. वहीं ऐसा करने की उन्होंने वजह भी बताई.

83 की उम्र में अमिताभ बच्चन ने लगातार 24 घंटे किया काम, कहा-  मेरी जगह किसी और को रख लिया जाता
कौन बनेगा करोड़पति 18 में होस्ट बनकर लौटेंगे अमिताभ बच्चन
नई दिल्ली:

सदी के महानायक 83 वर्षीय सुपरस्टार अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन के साथ तैयार हैं. हाल ही में एक प्रोमो के जरिए केबीसी के नए सीजन का ऐलान किया गया. वहीं अब इसी को लेकर बिग बी ने एक हैरान कर देने वाला लेकिन प्रेरणादायक खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के अपकमिंग सीजन के लिए हाल ही में लगातार 24 घंटे तक काम किया. सुपरस्टार ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यदि वह इस काम को समय पर पूरा नहीं करते, तो उनकी जगह किसी और को लिया जा सकता था.

केबीसी में रिप्लेस होने के डर से बिग बी ने 24 घंटे किया काम 

अपने नियमित ब्लॉग पर 83 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि उन्होंने पहले दिन सुबह 7 बजे से दूसरे दिन सुबह 7 बजे तक लगातार काम किया. उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट इतना महत्वपूर्ण था कि इसे टाला नहीं जा सकता था. उन्होंने लिखा, "आह... आखिरकार समय पर समय मिल ही गया... आज सुबह 7 बजे काम खत्म हुआ... यह काम कल सुबह 7 बजे शुरू हुआ था... लेकिन इसकी प्रस्तुति और समय पर पूरा होना बेहद जरूरी था... इसलिए कर ही लिया."

ये भी पढ़ें- प्रदीप रावत के आखिरी पलों को याद कर इमोशनल हुए बेटे विक्रमादित्य, कहा- डॉक्टर उन्हें CPR दे रहे थे

ब्लॉग में कही ये बात 

वरिष्ठ एक्टर ने कहा कि काम पूरा करने के बाद उन्हें राहत मिली और वह फिर से अपने रोज़ाना के ब्लॉग और फैंस से जुड़ पाए. उन्होंने लिखा, "लेकिन सबसे बड़ी राहत इस बात की है कि मैं अपने रोजाना के ब्लॉग और 'Ef' से फिर जुड़ पाया. अब मैं थोड़ा आराम करूंगा, कुछ खाऊंगा और थोड़ी देर सोऊंगा. क्योंकि कल यानी 6 अगस्त को फिर सुबह जल्दी काम पर जाना है."

केबीसी के नए सीजन पर कही ये बात 

उन्होंने यह भी बताया कि 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन की पहली प्रीमियर डेट घोषित हो चुकी है, इसलिए वह किसी भी हालत में काम नहीं छोड़ सकते थे. उन्होंने लिखा, "केबीसी की पहली प्रसारण तिथि की घोषणा हो गई है और अगर मैं यह काम मिस कर देता, तो मेरी जगह किसी और को रख लिया जाता. इसलिए अब वही करना है जो जरूरी है."

कौन बनेगा करोड़पति 18 लेकर लौट रहे हैं अमिताभ बच्चन 

83 वर्ष की उम्र में भी अमिताभ बच्चन बेहद व्यस्त कार्यशैली बनाए हुए हैं. 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने 18वें सीज़न के साथ दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है. 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) सीज़न 18 का प्रीमियर सोमवार, 10 अगस्त को रात 9:00 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर होगा. इसके बाद यह शो सोमवार से शुक्रवार तक प्रसारित किया जाएगा. इस बार का थीम है "सोचना पड़ेगा". यह थीम इस विचार पर आधारित है कि आज के दौर में, जब ज्ञान सभी के लिए आसानी से उपलब्ध है, असली बढ़त उसी को मिलती है जो जानकारी को सही ढंग से समझकर, उसे जोड़कर और व्यवहार में लागू कर सके. 

ये भी पढ़ें- नुसरत फतेह अली खान की 41 साल पहले आई कल्ट कव्वाली, आज Gen Z के बीच खूब हो रहा ट्रेंड, बरसात में प्रेमियों की पहली पसंद बना सूफी गीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaun Banega Crorepati 18, Amitabh Bachchan, KBC 18, Tv News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com