विज्ञापन

साइकिल पर शूट हुआ ये 54 साल पुराना गाना, मनोज कुमार ने ली सरकार से टक्कर, आज भी दिल चीर देती है मन्ना डे और महेंद्र कपूर की आवाज

मनोज कुमार की इस फिल्म के गाने को साइकिल पर फिल्माया गया था. वहीं आज यह गाना जिंदगी का सबक देता है. 

साइकिल पर शूट हुआ ये 54 साल पुराना गाना, मनोज कुमार ने ली सरकार से टक्कर, आज भी दिल चीर देती है मन्ना डे और महेंद्र कपूर की आवाज
मनोज कुमार का गाना, जिसे साइकिल पर फिल्माया गया था
नई दिल्ली:

मनोज कुमार को भारत कुमार के नाम से जाना जाता है, जिन्होंने  शहीद (1965), उपकार (1967), पूरब और पश्चिम (1970) और क्रांति (1981) जैसी देशभक्ति की फिल्में दीं. वहीं फैंस के बीच भारत कुमार के नाम से पहचान बनाई. लेकिन क्या आप उनकी उस फिल्म के बारे में जानते हैं, जिसके लिए वह ना सिर्फ सरकार के खिलाफ गए. बल्कि फिल्म में 7-8 दिनों तक साइकिल चलाकर ऐसा गाना गाया, जो जीवन का सबक देते है. इस गाने को मन्ना डे और महेंद्र कपूर की आवाज ने सदाबहार बनाया. 

7-8 दिनों तक साइकिल चलाते हुए दिखे थे मनोज कुमार

हम 1972 में रिलीज हुई मनोज कुमार की फिल्म शोर के गाने जीवन चलने का नाम की बात कर रहे हैं, जिसे मन्ना डे, महेंद्र कपूर, श्यामा छित्तर ने गाया. राजकवि इंद्रजीत सिंह तुलसी ने लिखा था. खास बात यह है कि गाना मनोज कुमार पर फिल्माया गया था. जब एक प्रतियोगिता में 7-8 दिनों तक वह साइकिल चलाते हैं. इस फिल्म को मनोज कुमार ने लिखा, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था. 

ये भी पढ़ें- नुसरत फतेह अली खान की 41 साल पहले आई कल्ट कव्वाली, आज Gen Z के बीच खूब हो रहा ट्रेंड, बरसात में प्रेमियों की पहली पसंद बना सूफी गीत

सरकार से ली थी मनोज कुमार ने टक्कर

आईएमबीडी के अनुसार, I&B मिनिस्ट्री ने मनोज कुमार से अमृता प्रीतम की लिखी एक ऐसी फिल्म डायरेक्ट करने को कहा था, जो इमरजेंसी के सपोर्ट में हो. लेकिन एक्टर ने डॉक्यूमेंट्री बनाने से मना कर दिया तो मिनिस्ट्री ने उनकी फिल्म "शोर" (1972) को दूरदर्शन पर तब दिखा दिया, जब उसे कुछ ही दिनों में दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था.  

मनोज कुमार ने कही ये बात 

मनोज कुमार के अनुसार, दूरदर्शन ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि इमरजेंसी के दौरान एक नियम था, जिसके तहत वह किसी भी भारतीय फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने के दो हफ्ते बाद टेलीकास्ट कर सकता था. मिनिस्ट्री ने इस फिल्म के साथ भी ऐसा ही किया. इससे मनोज कुमार को भारी नुकसान हुआ. उन्होंने इसके खिलाफ केस भी किया और जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद आखिरकार केस जीत गए. 

ये भी पढे़ं- हरियाली तीज पर खूब बजता है ये गाना, 15 साल से चल रहे टीवी सीरियल में हर साल सेलिब्रेशन में होता है इस्तेमाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manoj Kumar, Bollywood, Bollywood News, Shor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com