छोटे पर्दे पर अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसाने वाले आसिफ शेख पिछले कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं. खासकर टीवी शो भाबीजी घर पर हैं! में विभूति नारायण मिश्रा का उनका किरदार घर-घर में मशहूर हो चुका है. लेकिन पर्दे पर मस्ती करने वाले आसिफ की असली जिंदगी काफी सादगी भरी रही है. साल 1989 में आसिफ शेख ने जेबा से शादी की. दोनों की लवस्टोरी बेहद दिलचस्प रही. जिसे सुनकर शायद लबों पर खुद ब खुद मुस्कान आ जाए. उन मासूम दिनों को खुद आसिफ और जेबा ने एक इटरव्यू में याद किया.
आसिफ को भाई कहती थीं जेबा
जेबा शेख और आसिफ की पहली मुलाकात तब हुई थी जब अभिनेता उनके परिवार की बिल्डिंग में किराएदार बनकर रहते थे. बताया जाता है कि जेबा की मां को आसिफ का सिंपल नेचर और उनका धर्म की तरफ झुकाव काफी पसंद आया था. इसी के बाद दोनों के रिश्ते की बात आगे बढ़ी. दिलचस्प बात ये है कि शादी के शुरुआती दिनों में जेबा, आसिफ को आसिफ भाई कहकर बुलाती थीं. हालांकि बाद में उन्होंने साफ किया कि उनका ऐसा कोई मतलब नहीं था. बल्कि वो सम्मान से उन्हें इस नाम से पुकारती थीं. ये किस्सा सुनकर आज भी लोग मुस्कुरा देते हैं.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
ये भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office: रणवीर सिंह पर बैन, धुरंधर 2 ने 69 दिनों में कमाए इतने करोड़, देखें धुरंधर का कलेक्शन
स्कूल में पढ़ती थीं जेबा
आसिफ शेख जब अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आए थे, तब जेबा स्कूल में पढ़ती थीं. उस दौर में अभिनेता इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे थे. कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन जेबा हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहीं. आज भी जेबा कैमरों और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखना पसंद करती हैं. अवॉर्ड शो हो या ग्लैमर से भरी पार्टियां. वो कम ही नजर आती हैं. दोनों के दो बच्चे हैं और पूरा परिवार बेहद निजी जिंदगी जीना पसंद करता है. आसिफ शेख पहले भी बता चुके हैं कि वो काम में मसरूफ रहते हैं तब परिवार को संभालने की जिम्मेदारी जेबा ने बखूबी निभाई है.
शादी को हुए 37 साल

आसिफ शेख ने 1989 में जेबा शेख से शादी की थी. यह कपल 35 साल से भी ज्यादा हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं. जेबा शेख एक हाउसवाइफ हैं और वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. जेबा अपने परिवार की देखभाल में बिजी रहती हैं. आसिफ और जेबा के दो बच्चे हैं - बेटी मरियम नस्तासिया और बेटा अल्यजा इमान हैं.
ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के बहनोई, जिन्हें कहा जाता था सलमान खान का बाप, राजीव वर्मा बोले- उसको कोई नहीं जानता...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं