विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2021

चिंकी मिंकी ने पंजाबी सॉन्ग पर यूं ताबड़तोड़ किया डांस, Viral हुआ Video

चिंकी मिंकी (Chinki-Minki) उर्फ सुरभि-समृद्धि (Surabhi Samriddhi) अपने डांस वीडियो की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' में नजर आ चुकीं चिंकी-मिंकी ने अपने डांस वीडियो से अपनी एक खास फैन फॉलोइंग तैयार कर ली है.

चिंकी मिंकी ने पंजाबी सॉन्ग पर यूं ताबड़तोड़ किया डांस, Viral हुआ Video
चिंकी मिंकी (Chinki Minki) उर्फ सुरभि समृद्धि (Surabhi Samriddhi) का वीडियो हुआ वायरल
  • चिंकी मिंकी का पंजाबी डांस वीडियो वायरल
  • जुड़वां होने की वजह से करती हैं काफी शरारत
  • सोशल मीडिया पर है अच्छी खासी फैन फॉलोइंग
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर जुड़वां बहनें चिंकी मिंकी (Chinki-Minki) उर्फ सुरभि-समृद्धि (Surabhi Samriddhi) अपने डांस वीडियो की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' में नजर आ चुकीं चिंकी-मिंकी ने अपने डांस और मजेदार वीडियो से अपनी एक खास फैन फॉलोइंग तैयार कर ली है. दोनों बहने हू-ब-हू एक जैसी ही दिखती हैं. चिंकी मिंकी (Chinki-Minki) ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है जिसमें वह पंजाबी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. .

वहीं अब दोनों का एक वीडिया सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. दोनों 'इश्क तेरा तड़पावे' सॉन्ग पर धामकेदार डांस करती नजर आ रही हैं. दोनों का ये मस्ती भरा डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है. दोनों ने सेम ड्रेस-अप किया हुआ है. इस फनी डांस वीडियो (Funny Video) पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. बता दें कि दोनों का असली नाम चिंकी- मिंकी (Chinki- Minki) नहीं बल्कि सुरभि समृद्धि (Surabhi Samriddhi) है. इससे पहले दोनों का 'दिल है दीवाना (Dil Hai Deewana)' वीडियो काफी पसंद किया गया था. इस वीडियो में दोनों ब्लैक चश्में में नजर आ रही हैं.

बता दें कि चिंकी मिंकी फेमस शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में भी नजर आ चुकी हैं. जहां उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था. तब दोनों का डायलॉग मुझे तो चाहिए, इसका पता नहीं काफी पसंद किया गया था. बता दें कि दोनों की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Kapil Sharma Show, Siddhi Samriddhi, Chinki- Minki, Viral Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com