ओटीटी की दुनिया के जाने-माने ठिकाने नेटफ्लिक्स की 27 सितंबर 2026 की टॉप 10 की लिस्ट में एक बहुत ही चौंकाने वाली एंट्री नजर आई. इस लिस्ट में एक ऐसा शो नजर आया जो पिछले 436 दिन से टॉप 10 ट्रेंडिंग में जगह बनाए हुए है. फ्लिक्सपेट्रोल की लिस्ट में टॉप 10 टीवी शो की लिस्ट में ये दूसरे नंबर पर है. क्या इस शो का नाम जानते हैं आप? इस शो के प्रमुख नाम हैं कपिल, सुनील, कृष्णा, अर्चना और किकु. अब तो आपको इशारा मिल ही गया होगा. अगर नहीं तो इस शो का नाम है 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो.' इन दिनों इस शो का नेटफ्लिक्स पर पांचवां सीजन जारी है.
30 मार्च 2024 से 27 सितंबर 2026 तक का सफर
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का प्रीमियर 30 मार्च 2024 को नेटफ्लिक्स पर हुआ था. इसने रिलीज के साथ ही फैन्स के दिलों में जगह बना ली. कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, किकु शारदा, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पुरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की पुरानी टीम ने एयरपोर्ट कैफे सेट पर वही मस्ती भरा माहौल दोहराया, जो पहले टीवी पर लाखों परिवारों को जोड़ता था. कई सीजन और स्पेशल एपिसोड के बाद भी शो की लोकप्रियता कम नहीं हुई. 5वां सीजन 26 सितंबर 2026 को शुरू हुआ और अगले ही दिन यह लिस्ट में टॉप पर आ गया.
नेटफ्लिक्स के लिए यह उपलब्धि खास है क्योंकि यह उनका पहला बड़ा भारतीय ओरिजिनल कॉमेडी टॉक शो था जिसने ग्लोबल चार्ट्स पर भी जगह बनाई. हालांकि बाद के सीजन में ग्लोबल व्यूअरशिप में उतार-चढ़ाव रहा, भारत में इसकी पकड़ कभी ढीली नहीं पड़ी. 27 सितंबर की लिस्ट में यह नया शो 'शक: ट्रस्ट नो वन' के ठीक पीछे है, फिर भी 436 दिनों का सफर कोई आसान नहीं है.
नेटफ्लिक्स टॉप 10 टीवी शो की लिस्ट
1. शक ट्रस्ट नो वन
2. द ग्रेट इंडियन कपिल शो
3. जाकिर खान पापा यार
4. चुम्बक
5. डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन
6. ऑपरेशन सफेद सागर द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ द कारगिल वॉ़र
7. मुसाफिर कैफे
8 इंडियाज गॉट लेटेंट
9. मॉन्स्ट्र द लिजी बॉर्डेन स्टोरी
10. द फाइनल प्रॉब्लम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं