- बॉलीवुड एक्टर एजाज खान ने कसा तंज
- निरहुआ को लेकर कही ये बात
- वायरल हो रहा है ट्वीट
Election Results 2019: बॉलीवुड ने लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में अपनी राय खुलकर रखी है. फिर चाहे यह मामला राष्ट्रवाद का हो या फिर धर्म का. बॉलीवुड सितारों जैसे स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा और जूलरी डिजाइनर फराह खान अली ने सामाजिक सरोकारों पर जमकर ट्वीट किए. इसमें एक नाम बॉलीवुड एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) का भी है. बिग बॉस में शिरकत कर चुके एजाज खान (Ajaz Khan) ने साक्षी महाराज से लेकर लोकसभा चुनाव के दौरान कई बार अपनी राय बहुत ही बेबाकी के साथ रखी. अब एजाज खान ने भोजपुरी एक्टर (Bhojpuri Actor) और आजमगढ़ से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) पर तंज कसा है. निरहुआ (Nirahua) को भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) का जुबली स्टार भी कहा जाता है.
मुझे लगता है कि EVM गायब करने का प्लान निरहुआ को पहले पता था, तभी तो कह रहा था कि मुझे भगवान भी नहीं हरा सकते..??
— Ajaz Khan (@AjazkhanActor) May 22, 2019
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
स्वरा भास्कर ने EVM पर किया ट्वीट और विपक्ष पर साधा निशाना, बोलीं- बात कुछ और...
बॉलीवुड एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) ने ईवीएम की अदला-बदली और गड़बड़ियों की खबर को लेकर ट्वीट किया है. एजाज खान ने भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के एक्टर निरहुआ (Nirahua) पर तंज कसा है. एजाज खान ने निरहुआ (Nirahua) को लेकर लिखा है, 'मुझे लगता है कि EVM गायब करने का प्लान निरहुआ को पहले पता था, तभी तो कह रहा था कि मुझे भगवान भी नहीं हरा सकते..??' इस तरह उन्होंने निरहुआ पर तंज कसा है.
भोजपुरी (Bhojpuri) एक्टर निरहुआ (Nirahua) का मुकाबला आजमगढ़ सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ है. वैसे निरहुआ भी बिग बॉस में शिरकत कर चुके हैं और एजाज खान भी बिग बॉस में पारी खेल चुके हैं. बॉलीवुड एक्टर एजाज खान का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वैसे भी एजाज खान के तंज काफी तीखे होते हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं