विज्ञापन

Khayi Piya Ke Kamai Bhojpuri Song: 'आरा हिले छपरा हिले' का 'खायी पिया के कमाई' गाना वायरल, संध्या की आवाज, सास-बहू की नोकझोंक ने जीता दिल

Khayi Piya Ke Kamai Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म 'आरा हिले छपरा हिले' का गाना 'खायी पिया के कमाई' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. संध्या सरगम की आवाज और सास-बहू की नोकझोंक ने बनाया हिट.

Khayi Piya Ke Kamai Bhojpuri Song: 'आरा हिले छपरा हिले' का 'खायी पिया के कमाई' गाना वायरल, संध्या की आवाज, सास-बहू की नोकझोंक ने जीता दिल
Khayi Piya Ke Kamai Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म 'आरा हिले छपरा हिले' का गाना 'खायी पिया के कमाई' वायरल
youtube
नई दिल्ली:

Khayi Piya Ke Kamai Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्मों के गाने अक्सर अपनी धुन और देसी अंदाज से दर्शकों के बीच जगह बना लेते हैं. ऐसा ही एक गाना इन दिनों चर्चा में है. भोजपुरी फैमिली ड्रामा 'आरा हिले छपरा हिले (Aara Hile Chhapra Hile)' का गाना 'खायी पिया के कमाई' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. संध्या सरगम (Sandhya Sargam) की आवाज में गाए इस गाने में घर-परिवार की नोक-झोंक, मस्ती और रिश्तों का देसी रंग देखने को मिलती है. एंटर10 रंगीला और भोजपुरी सिनेमा संगीत चैनल पर उपलब्ध है. गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि संगीत अमन श्लोक ने दिया है. इसकी थीम घरेलू माहौल और परिवार के रिश्तों के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो भोजपुरी दर्शकों को आसानी से जोड़ती है.

यह भी पढ़ें: अर्धनारी के भोजपुरी गाने में यश-अवधेश का हंगामा, मस्ती से भरपूर है 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'

सास-बहू की नोक-झोंक और देसी अंदाज ने बनाया मजेदार

'खायी पिया के कमाई' में पारिवारिक रिश्तों के बीच होने वाली हल्की-फुल्की तकरार और मजाक को पिरोया गया है. गाने का अंदाज ऐसा है, जो घरों में होने वाली रोजमर्रा की बातचीत और नोक-झोंक की याद दिलाता है. गाने में प्रीति शुक्ला, ज्योति मिश्रा और अन्य कलाकारों की मौजूदगी कहानी के घरेलू माहौल को पर्दे पर उतारती है. इस गाने को यूट्यूब पर लगभग 24 लाख व्यूज मिल चुके हैं.

क्या है फिल्म ‘आरा हिले छपरा हिले' की कहानी?

'आरा हिले छपरा हिले' एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें पारिवारिक रिश्तों, विश्वास, भावनाओं और घरेलू परिस्थितियों को आरा और छपरा की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के साथ दिखाया गया है. फिल्म में प्रीति शुक्ला और ज्योति मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा अवधेश मिश्रा, रितेश उपाध्याय, देव सिंह और शायना सिंह भी अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म का निर्माण अंशुमन सिंह ने किया है. निर्माता अंशुमन सिंह और मधु शर्मा हैं, जबकि निर्देशन संजीव बोहरपी ने किया है. कहानी, पटकथा और संवाद सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा ने लिखे हैं.

यूट्यूब पर मिल रहा दर्शकों का प्यार

गाना रिलीज होने के बाद इसे यूट्यूब पर दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. कमेंट्स में कई लोगों ने गाने को मजेदार बताया है, वहीं कुछ दर्शकों ने इस पर डांस करने और शादी-ब्याह जैसे आयोजनों में बजाने की बात कही है. एक कमेंट आया है कि लेखक ने इस सॉन्ग को बहुत गहराई से सोच करके लिखा है. फिल्म का फुल वर्जन भी यूट्यूब पर उपलब्ध है और दर्शक इसे देख रहे हैं. ‘खायी पिया के कमाई' में संध्या सरगम की आवाज, अमन श्लोक का संगीत और घरेलू रिश्तों पर आधारित मजेदार अंदाज इसे दर्शकों के बीच पॉपुलर बना रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Cinema, Entertainment, Hindi News, Bhojpuri Song, Bhojpuri Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com