विज्ञापन

'नईहर के चुनरी' का धांसू ट्रेलर, बेटियों की खातिर सास ने बहू की दी बलि, चुड़ैल बन लौटी लेने बदला

Naihar Ke Chunri Trailer: भोजपुरी फिल्म ‘नईहर के चुनरी’ का धांसू ट्रेलर रिलीज. अंजना सिंह स्टारर इस फिल्म में सास के जुल्म की शिकार बहू चुड़ैल बनकर बदला लेने लौटती है तो हड़कंप मच जाता है.

'नईहर के चुनरी' का धांसू ट्रेलर, बेटियों की खातिर सास ने बहू की दी बलि, चुड़ैल बन लौटी लेने बदला
Naihar Ke Chunri Trailer: अंजना सिंह की भोजपुरी फिल्म नईहर के चुनरी का धांसू ट्रेलर रिलीज
youtube
नई दिल्ली:

Naihar Ke Chunri Trailer: भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों हॉरर और पारिवारिक ड्रामा का दिलचस्प मेल देखने को मिल रहा है. भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh) की नई भोजपुरी फिल्म 'नईहर के चुनरी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में सास-बहू के रिश्ते, पारिवारिक साजिश, बेटियों की खातिर एक बहू के साथ अन्याय और फिर बदले की कहानी देखने को मिलती है. भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर अपने डरावने और भावनात्मक अंदाज की वजह से तुरंत ही कनेक्ट बना लेता है. 

फिल्म की कहानी में एक ऐसी बहू की जिंदगी दिखाई गई है, जिसके साथ परिवार में बेहद क्रूर व्यवहार किया जाता है. बेटियों की खातिर सास अपनी ही बहू की बलि देने जैसा खौफनाक कदम उठाती है. इसके बाद कहानी में नया मोड़ आता है और बहू चुड़ैल बनकर लौटती है. अब वह अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेने के लिए वापस आई है. ट्रेलर से संकेत मिलता है कि फिल्म में रिश्तों के भीतर छिपी साजिश, अंधविश्वास, प्रतिशोध और डर का तड़का दर्शकों को देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: अर्धनारी के भोजपुरी गाने में यश-अवधेश का हंगामा, मस्ती से भरपूर है 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'

यूट्यूब पर ट्रेलर और फिल्म की स्टारकास्ट

'नईहर के चुनरी' का ऑफिशियल ट्रेलर बी4यू भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसे तेजी से व्यूज मिल रहे हैं और भोजपुरी दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर चर्चा बढ़ी है. खबर लिखे जाने के समय ट्रेलर को करीब 2.7 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। 

भोजपुरी फिल्म में अंजना सिंह के साथ तनुश्री चटर्जी, प्रशांत सिंह, खुशी झा, कंचन मिश्रा, आकाश यादव, विद्या सिंह, भूपेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, आशीष यादव, उमाकांत राय, स्वीटी सिंह, प्रिया वर्मा, देवेंद्र पाठक और अनिल लकड़ा जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन कुणाल तिवारी ने किया है. कहानी सत्येंद्र सिंह ने लिखी है, जबकि फिल्म का कॉन्सेप्ट संदीप सिंह का है. निर्माता संदीप सिंह, धीरेन्द्र कुमार झा और कुणाल तिवारी हैं. संगीत साजन मिश्रा ने दिया है और गीत प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं.

यहां देखें नईहर के चुनरी का ट्रेलर

अंजना सिंह को इन फिल्मों से मिली पहचान

अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो लगातार अलग-अलग तरह के किरदारों में नजर आ रही हैं. उन्होंने कुश्ती, चटोरी बहू 2, दक्षिण भारतीय बहू, बेलन वाली बहू, हिटलर सासू मां और मां का साया जैसी फिल्मों में काम किया है. उनकी फिल्मों में अक्सर परिवार, रिश्ते, महिलाओं का संघर्ष, सामाजिक चुनौतियां और इमोशनल ड्रामा देखने को मिलता है. अब ‘नईहर के चुनरी' में उनका हॉरर और बदले से जुड़ा किरदार दर्शकों के लिए नया अनुभव हो सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Movie, Bhojpuri Trailer, Bhojpuri Cinema, Anjana Singh, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com