विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2019

बिग बॉस में पारस को लेकर माहिरा और शहनाज में झगड़ा, शेफाली बग्गा ने देवोलीना पर साधा निशाना- देखें Video

बिग बॉस (Bigg Boss) का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कंटेस्टेंट शहनाज गिल और एक्ट्रेस माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) पारस को लेकर आपस में झगड़ती नजर आ रही हैं. वहीं शेफाली बग्गा (Shefali Bagga) रोज कोई न कोई हंगामा कर रही हैं.

बिग बॉस में पारस को लेकर माहिरा और शहनाज में झगड़ा, शेफाली बग्गा ने देवोलीना पर साधा निशाना- देखें Video
बिग बॉस में पारस को लेकर माहिरा और शहनाज में झगड़ा, शेफाली बग्गा मचा रहीं हंगामा
  • 'बिग बॉस' 13 में बना लव ट्रायंगल
  • माहिरा और शहनाज में पारस को लेकर हुई लड़ाइयां
  • शेफाली बग्गा हर बात पर कर रहीं हंगामा
नई दिल्ली:

बिग बॉस (Bigg Boss) रोजाना कोई न कोई धमाल जरूर मचा रहा है. पिछले दिन बिग बॉस के सीजन 13 में सदस्यों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, शो के पहले साप्ताहिक कार्य में दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी. लेकिन वहीं हाल ही में 'बिग बॉस' (Bigg Boss 13) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कंटेस्टेंट शहनाज गिल और एक्ट्रेस माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) पारस छाबड़ा को लेकर आपस में झगड़ती नजर आ रही हैं. बिग बॉस (Bigg Boss 13) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रहा है. वहीं, शेफाली बग्गा (Shefali Bagga) और देवोलीना भट्टाचार्य के बीच क्वीन वाले टास्क को लेकर हंगामा मचा हुआ है.  

भोजपुरी एक्ट्रेस ने स्टेज पर यूं किया तूफानी डांस, धांसू Video हुआ वायरल

वीडियो में माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) कहती हैं कि पारस उनके साथ बैठते हैं तो शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को परेशानी होने लगती है, इसलिए आपका दोस्त है तो आप उसे ले जाओ. इस पर शहनाज उनसे कहती हैं कि तुम्हारा बॉयफ्रेंड थोड़े है, जिसे सुनकर माहिरा शर्मा भड़क जाती हैं और कहती हैं कि बॉयफ्रेंड शब्द का प्रयोग भी मत करना. दोनों के बीच ये नोंक-झोंक काफी देर तक चलती है. अंत में आकर शहनाज पारस से कहती हैं, "आप जैसे भी हो, एक के साथ रहो, मुझे चीप नहीं बनना है."

'पंजाबी कैटरीना कैफ' को बॉयफ्रेंड ने कहा No तो यूं दिया करारा जवाब- बार-बार देखेंगे धांसू Video

बता दें कि शो में शहनाज (Shehnaaz Gill) और माहिरा (Mahira Sharma) के अलावा देवोलीना और शेफाली के बीच भी झगड़ा हुआ था. यह झगड़ा शो की क्वीन बनने को लेकर हुआ था. दरअसल, बिग बॉस ने देवोलीना को घर की क्वीन पर बताया, जिससे शेफाली नाखुश रहीं. दोनों के बीच इसी बात को लेकर नोक-झोंक शुरू हो गई. इन सबके अलावा बिग बॉस 13 का पहला रिपोर्ट कार्ड भी आया, जिसमें देवोलीना ने पारस को एरोगेंट बताया. अब देखना यह है कि शो के पहले नॉमिनेशन में कौन पहले घर छोड़कर जाता है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss, Bigg Boss 13, Shehnaaz Gill, Mahira Sharma, Paras Chhabra, Paras Chhabra Video, Mahira Sharma Video, BB 13, Shefali Bagga
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com