विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2023

Video: वीकएंड का वार में क्लास ले रहे थे सलमान खान, सो रहे थे साइरस ब्रोचा

बिग बॉस ओटीटी में वाकई सब कुछ दो कदम आगे ही चल रहा है. वीकएंड के वार वाले एपिसोड में साइरस होस्ट सलमान खान के सामने सोते दिखे.

Video: वीकएंड का वार में क्लास ले रहे थे सलमान खान, सो रहे थे साइरस ब्रोचा
साइरस ब्रोचा
नई दिल्ली:

जब से साइरस ब्रोचा बिग बॉस के घर में आए हैं नींद से जुड़ा उनका प्यार किसी से छिपा नहीं है. यूं काम के बीच-बीच में सोना तो कोई बड़ी बात नहीं हर कोई ऐसा करता है और इसके लिए कुकड़ू कू भी बजता है लेकिन साइरस ने तो एक अलग ही लेवल का काम कर डाला. संडे यानी कि 25 जून वाले वीकएंड के वार एपिसोड में वह सलमान के सामने सोते दिखे. इधर सलमान बात कर रहे थे और उधर साइरस अपने ही आप में हल्की नींद ले रहे थे. मजा तो तब आया जब सलमान ने उन्हें सोते हुए पकड़ लिया. ऐसे में वह भी ये साबित करने में जुट गए कि वो सो नहीं रहे थे लेकिन उनका झूठ चेहरे पर साफ दिख रहा था.

वायरल हुआ वीडियो

शो का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें आप देखेंगे कि सलमान बोलते-बोलते अचानक रुक जाते हैं और साइरस को देखकर हंसने लगते हैं. जिया से बात करते हुए वह अचानक साइरस का नाम लेते हैं. इस पर उनके बगल में बैठी कंटेस्टेंट उन्हें कहती हैं साइरस सो मत. इस पर वो कहते हैं अरे मैं लाइव शो में कैसे सो सकता हूं. ये सुनकर सलमान कहते हैं कि अच्छा चलो बताओ कि मैंने अभी क्या कहा? साइरस जवाब नहीं दे पाते और सब हंसने लगते हैं. वैसे ये भी बड़ी हिम्मत की बात है. वीकएंड के वार में जहां सलमान फटकार लगाने के लिए आते हैं वहां कोई सो कैसे सकता है भाई?

लोगों ने कहा इस सीजन का साजिद खान

अपने आलसी स्वभाव की वजह से साइरस सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का शिकार हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, साइरस इस सीजन का साजिद खान है. कुछ नहीं करता बस हाफ पैंट में बैठा रहता है. एक यूजर ने लिखा, साइरस भाई तुम भी कोई टैलेंट दिखाओ. एक ने लिखा, साइरस को सोता देख शालीन की याद आ गई...उसे जागते हुए भी कुछ समझ नहीं आता था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Bigg Boss, Salman Khan Birthday, Salman Khan  audition Video, Salman Khan  eid, Salman Khan  family, Salman Khan  family Pics, BIGG BOSS OTT, Bigg Boss OTT  2nd Season, Bigg Boss OTT  launch Date, Bigg Boss OTT  update In Hindi, Bigg Boss OTT 2  contestent, Bigg Boss OTT 2  house, Bigg Boss OTT 2  house Video, Bigg Boss OTT 2  news
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com