विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2019

अनूप जलोटा की मां का हुआ निधन, 85 वर्ष की थी उम्र

'बिग बॉस (Bigg Boss)' में नजर आ चुके भजन सम्राट अनूप जलोटा (Anup Jalota) की मम्मी का निधन हो गया है, उनकी 85 वर्ष थी.

अनूप जलोटा की मां का हुआ निधन, 85 वर्ष की थी उम्र
अनूप जलोटा (Anup Jalota) की मां कमला जलोटा का हुआ निधन
  • अनूप जलोटा की मां कमला जलोटा का निधन हो गया
  • कमला जलोटा ने मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली
  • बिग बॉस में नजर आए थे अनूप जलोटा
नई दिल्ली:

भजन गीतों और 'बिग बॉस 12' से अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले अनूप जलोटा (Anup Jalota) के घर में गम का माहौल छा गया है. दरअसल, अनूप जलोटा (Anup Jalota) की मां कमला जलोटा (Kamla Jalota) का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमला जलोटा (Kamla Jalota) मुंबई के हिंदूजा हॉस्पिटल में काफी समय से एडमिट थीं, जहां उन्होंने अपने जीवन की आखिरी सांसें लीं. हालांकि, उनकी मृत्यु की कोई खास वजह अभी सामने नहीं आई है, साथ ही इस बारे में अभी तक अनूप जलोटा (Anup Jalota) ने भी कोई बयान नहीं दिया है. इससे पहले साल 2014 में अनूप जलोटा की पत्नी का भी 59 वर्ष की उम्र में लिवर प्रॉब्लम के वजह से निधन हो गया था. 

The Lion King Movie Review: बॉलीवुड स्टाइल रिवेंज ड्रामा है 'द लॉयन किंग'

'बिग बॉस 12' से बाहर होने के बाद अनूप जलोटा (Anup Jalota) सबसे पहले अपनी मां से मिलने गए थे. इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए करते हुए उन्होंने बताया था कि बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद मैं अपनी मां से मिलने गया था. उन्होंने मुझसे सबसे पहले यही पूछा कि जसलीन कौन है. इस पर मैंने जवाब दिया कि वह एक भूत है और ऐसा कुछ भी नहीं है. बता दें कि अनूप जलोटा बिग बॉस 12 की ही सदस्य जसलीन मथारु से अपने रिलेशन को लेकर काफी चर्चा में आ गए थे. 

पूजा बत्रा और नवाब शाह रोमांटिक अंदाज में आए नजर, Photos हुईं वायरल

नैनीताल, उत्तराखंड के रहने वाले अनुप जलोटा (Anup Jalota) को उनके भजनों की वजह से काफी जाना जाता है. लेकिन बिग बॉस 12 में आने के बाद उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई थी, खासकर जसलीन मथारु से अपने रिश्ते को लेकर अनूप जलोटा आए दिन सुर्खियों में छाए रहते थे. हाल ही में अनूप जलोटा बॉलीवुड के दिग्गज स्टार ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क भी गए थे. 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anup Jalota, Anup Jalota Mother, Anup Jalota Bigg Boss 12
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com