विज्ञापन

राम-सीता के भजन तो खूब सुने होंगे, लेकिन रावण के लिए बना ये गाना सुना है?

रामायण में आमतौर पर राम, सीता और हनुमान से जुड़े भजन याद किए जाते हैं, लेकिन रावण के अंतिम युद्ध से पहले का यह गीत भी बेहद खास है. इसमें सिर्फ युद्ध का रोमांच नहीं, बल्कि राम, रावण, सीता और मंदोदरी के मन में चल रहे इमोशंस को भी दिखाया गया है.

राम-सीता के भजन तो खूब सुने होंगे, लेकिन रावण के लिए बना ये गाना सुना है?
राम-सीता नहीं, रावण के लिए भी बना था रामायण का ये गीत, 4 सिंगर्स ने दी थी आवाज
Youtube
नई दिल्ली:

आपने आज तक राम-सीता और हनुमान जी के भजन सुने होंगे, लेकिन क्या आपने रावण का कोई गाना सुना है. आज हम बात कर रहे हैं रामानंद सागर की रामायण का वो गीत जो रावण के लिए गाया गया था. इस गाने को 4 सिंगर्स ने अपनी आवाज दी थी. बात करें रामायण धारावाहिक की तो ये साल 1987 में दूरदर्शन पर शुरू हुआ था. इस धारावाहिक में एक ऐसा गाना भी है, जो राम-रावण के युद्ध से ठीक एक रात पहले की रात को बयां करता है. इसमें रावण और उनकी पत्नी के मन में चल रही उथल-पुथल को दर्शाता है.

युद्ध से पहले की आखिरी रात का दर्द बयां करता है गाना

गाने के बोल हैं 'यही रात अंतिम, यही रात भारी'. इस गाने में रावण के जीवन के अंतिम पड़ाव को दिखाया जाता है. गाने की खासियत है कि इसमें राम, सीता और मंदोदरी के मन में चल रही चीजों को बहुत ही खूबसूरती से सामने रखा गया है. यही वजह है कि ये गाना बाकी भजनों से थोड़ा अलग है. इस गाने में दिखाया गया है कि एक तरफ रावण को अपने अंत आने का आभास हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ राम भी युद्ध के परिणाम के बारे में सोच रहे हैं. एक तरफ सीते को राम से मिलने का इंतजार हे, वो वहीं मंदोदरी को अपनि पति रावण की मृत्यु का डर लग रहा है. इस गाने की खासियत यह है कि इसमें युद्ध के मैदान से ज्यादा उन किरदारों के मन की बेचैनी दिखाई गई है, जिनकी जिंदगी इस युद्ध के बाद बदलने वाली है.

रविंद्र जैन ने लिखा और संगीत किया तैयार

रामायण के इस गीत को रविंद्र जैन ने लिखा और संगीत दियाा था. इसके साथ ही इस गाने में 4 सिंगर्स की आवाज सुनाई दी थी. गाने को रविंद्र जैन, सुशील कुमार शील, दिलराज कौर और हेमलता ने अपनी आवाज दी थी. रामायण धारावाहिक के बाकी गीतों को भी रविंद्र जैन ने ही संगीत दिया था. उन्होंने जो भजन और गीत तैयार किए उन्होंने रामायण को इस तरह से बुना कि ये लोगों के दिलों में घर कर गए. 'यही रात अंतिम, यही रात भारी' भी इसी संगीत यात्रा का एक यादगार हिस्सा है.

ये भी पढ़ें: 36 साल पुराना गाना, नो हीरो-ना हीरोइन, फिर भी सुपरहिट, इला अरुण का राजस्थानी लोक अंदाज, 26 साल बाद बॉलीवुड में भी मचाई धूम

78 एपिसोड में सिमटी थी रामानंद सागर की रामायण

रामानंद सागर की 'रामायण' का पहला एपिसोड 25 जनवरी 1987 को दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था. जो साल 1987 से साल 1988 तक आया और इसके कुल 78 एपिसोड बनाए गए थे. रामायण में अरुण गोविल ने राम, दीपिका चिखलिया ने सीता, सुनील लहरी ने लक्ष्मण और अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया था. वहीं दारा सिंह हनुमान के रूप में नजर आए थे. साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान इसको दोबारा से प्रसारित किया गया था. बता दें कि अरुण गोविल और दीपिका को लोग आज भी राम और सीता के नाम से जानते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramanand Sagar Ramayana  , Ravan Aarti, Hindi News, Ndtv Hindi, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com