बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने बिग बॉस 20 की शूटिंग शुरू कर दी है. शो के ग्रैंड प्रीमियर के लिए उन्होंने सेट पर पहुंचकर अपना पहला लुक भी दिखाया. सलमान का अंदाज हमेशा की तरह स्टाइलिश और स्वैग से भरपूर रहा. सेट पर सलमान खान ने काउबॉय हैट, हाफ जैकेट, टी-शर्ट और जींस पहनी थी. वे फोटोग्राफर्स के साथ पोज देते नजर आए. उनके इस लुक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. फैंस उनके इस स्वैग को खूब पसंद कर रहे हैं.
बिग बॉस 20 हाउस
इस सीजन का बिग बॉस हाउस काफी खास बनाया गया है. घर का डिजाइन ऐलिस इन वंडरलैंड की कहानी से प्रेरित है. इसमें फैंटेसी और मॉडर्न स्टाइल का मेल दिखता है. शार्क थीम वाला पूल, विशाल गुलाबी टीपॉट जो सोफे में बदल जाता है और हॉट-एयर बैलून को बैठने की जगह बनाया गया है. घर में दो सीक्रेट रूम भी हैं और 104 कैमरे लगाए गए हैं, जो हर पल कंटेस्टेंट्स पर नजर रखेंगे. बिग बॉस 20 6 सितंबर 2026 को प्रीमियर होगा. सलमान खान फिर से होस्ट के रूप में लौट रहे हैं. शो जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे देखने को मिलेगा.
कंटेस्टेंट्स की अफवाह
अभी तक कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं हुई है. अफवाहों में कुशल तंवर (गुल्लू), काजी तोकीर, रैपर यंग डीएसए, माही विज, खुशी दुबे, अमन गांधी, भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे, गीता बासरा, उदिति सिंह, फैसल खान, रोहेद खान, रिया अहीर, लव गिल और रीति तिवारी जैसे नाम शामिल हैं. ये नाम टीवी, रियलिटी शो और सोशल मीडिया से जुड़े हैं.
सालों से होस्ट कर रहें सलमान खान
सलमान खान सालों से बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं. उनका अंदाज और स्टाइल हमेशा चर्चा में रहता है. इस बार भी वे अपनी खास एनर्जी के साथ शो को रोमांचक बनाने वाले हैं. फैंस इंतजार कर रहे हैं कि सलमान कब सेट पर पूरी तरह धमाल मचाते नजर आएंगे. बिग बॉस 20 का प्रीमियर करीब है. सलमान के नए लुक और हाउस के डिजाइन ने पहले ही लोगों का ध्यान खींच लिया है.
ये भी पढ़ें: फिल्म बनाने की बात पर पिता ने जब विधु विनोद चोपड़ा को मारा थप्पड़, बोले- 'भूखे मरोगे...'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं