बिग बॉस में हर सीजन कोई ना कोई ऐसा आ ही जाता है जो अपनी शर्तों पर समझौता करने से तैयार नहीं होता. लगता है बिग बॉस 20 को अपना पहला ऐसा कंटेस्टेंट मिल गया है जो साफ-सफाई के मामले में कोई समझौता नहीं कर सकता! इस कंटेस्टेंट का नाम है अरिशफा खान. अरिशफा किचन में जाती हैं और तुरंत प्लेटफॉर्म की हालत पर ध्यान देती हैं. इसके बाद वे काजी से इस बारे में बात करना शुरू करती हैं. काजी उनकी बात से सहमत होते हैं लेकिन अरिशफा साफ तौर पर कहती हैं कि उन्हें अपने आस-पास की जगह साफ और हर चीज तरीके से रखना बहुत पसंद है खासकर किचन के मामले में.
चीजों को अपनी जगह पर रखने के अपने शौक के बारे में बात करते हुए अरिशफा कहती हैं, "मुझे हमेशा से ही चीजें साफ और मैनेज्ड रखना पसंद रहा है. घर पर मैं हर चीज को सही ढंग से रखने और यह ध्यान रखना पसंद करती हूं कि चीजें अपनी सही जगह पर हों. इसलिए जब मैं कोई ऐसी जगह देखती हूं जो बिखरी हुई हो या जहां चीजें इधर-उधर पड़ी हों, तो मैं उसे नजरअंदाज नहीं कर पाती. मेरा ध्यान तुरंत उस पर चला जाता है."

Photo Credit: social media
इसके अलावा पहले एपिसोड की शुरुआत प्रीमियर की रात से ही होती है. सभी घरवालें पूरी रात एक दूसरे से बात करते बॉन्ड बनाते नजर आते हैं. इसके बाद रात करीब चार या साढ़े चार बजे बेडरूम का सीन दिखाया जाता है जहां खर्राटों की आवाज से परेशान काजी तौकीर बाहर निकल जाते हैं.
मैरी कॉम ने आते ही कहा 'क्या मैं नौकर हूं'
बिग बॉस की पहली सुबह मैरी कॉम और गुल्लू किचन में होते हैं. गुल्लू कहते हैं क्या आप नाश्ता बना रही हैं. मैरी पूछती हैं नाश्ता सबके लिए. इस पर गुल्लू हां कहते हैं तो मैरी तपाक से कहती हैं क्या मैं नौकर हूं. इसके बाद भी वो अपना-अपना नाश्ता बनाने को कहती नजर आ रही हैं. मैरी की ये बातचीत काजी से हो रही थी. काजी की चिंता था कि मैरी ज्यादा अंडे इस्तेमाल कर रही हैं जबकि वह सभी का पूरे हफ्ते का राशन है.
माही ने चाय पर शुरू की तानाशाही
माही किचन में आती हैं और कहती हैं चाय कौन बनाएगा..तुम लोग लड़कियां हो तुम्हें तो आनी ही चाहिए. इस पर दूसरी कंटेस्टेंट उन्हें कहती हैं कि आप क्या हो? किचन को लेकर माही और मैरी कॉम के तेवर देखकर ऐसा लग रहा है कि ये दोनों कंटेस्टेंट किचन से काफी लड़ाइयां लड़ने वाली हैं.
ये Video भी देखें: कौन है वो एक्टर जो करता है सबसे ज्यादा रिहर्सल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं