विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2021

बिग बॉस 15: राखी सावंत के पति रितेश और शमिता शेट्टी के भाई राजीव का सफर खत्म, वीकेंड का वार में हुए आउट

Bigg Boss 15 Eviction: बिग बॉस 15 में वीकेंड का वार में इस बार डबल एविक्शन था, जिसके चलते राखी सावंत के पति रितेश और शमिता शेट्टी के भाई राजीव अदातिया शो से बाहर हो गए हैं.

बिग बॉस 15: राखी सावंत के पति रितेश और शमिता शेट्टी के भाई राजीव का सफर खत्म, वीकेंड का वार में हुए आउट
Bigg Boss 15: बिग बॉस से बाहर हुए रितेश और राजीव
नई दिल्ली:

बिग बॉस 15 में वीकेंड का वार में इस बार डबल एविक्शन था, जिसके चलते राखी सावंत के पति रितेश और शमिता शेट्टी के भाई राजीव अदातिया शो से बाहर हो गए हैं. जनता से कम वोट मिलने की वजह से रितेश और राजीव अदातिया का बिग बॉस 14 में सफर खत्म हो गया है. वैसे भी इस हफ्ते राखी सावंत के पति रितेश सलमान खान के निशाने पर थे, और भाईजान ने वीकेंड का वार में रितेश की जमकर क्लास भी ली थी. 

रितेश की क्लास लेने की वजह उनका राखी सावंत के साथ बोलने का तरीका था. रितेश जब से शो में आए थे, वह राखी सावंत के साए में जी रहे थे. हर कोई उनको लेकर यह निशाना साध रहा था कि उनकी पहचान राखी सावंत की वजह से है. वैसे भी राखी सावंत की वजह से रितेश अपने गेम खुलकर खेल ही नहीं पाए. कई मौकों पर रितेश को राखी सावंत के साथ गुस्से में पेश आते देखा गया. इसी बात को लेकर सलमान खान ने रितेश को जमकर खरी-खोटी सुनाई.

वहीं राजीव अदातिया का भी बिग बॉस हाउस में बुरा हाल हुआ. वह शमिता शेट्टी के साथ भाई के रिश्ते को निभाने और घर के बाकी सदस्यों के साथ दोस्ती निभाने के बीच ही पिसते रहे. लेकिन आखिरी मौके पर शमिता शेट्टी ने प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट के साथ ही मिलकर गेम खेलने का इरादा बनाया, और राजीव अदातिया के ही खिलाफ हो गई थीं. इस तरह बिग बॉस हाउस में अब रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी, अभिजीत बिचुकले, राखी सावंत, करण कुंद्रा, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, उमर रियाज, शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश ही बचे हैं. 

शमिता शेट्टी ने घर में किया डांस, बदल गया घर का माहौल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 15, Bigg Boss 15 Eviction, Bigg Boss 15 Elimination, Rakhi Sawant, Rakhi Sawant Husband, Shamita Shetty, Rajiv Adatia, Salman Khan, Weekend Ka Vaar, Tejasswi Prakash, Devoleena Bhattacharjee, Pratik Sehajpal, Rashami Desai, BB15, VOOT Select, बिग बॉस 15, राखी सावंत, शमिता शेट्टी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com