- बिग बॉस 14 जल्द होने वाला है शुरू
- शो में पहली कंटेस्टेंट के नाम का हुआ खुलासा
- यह एक्ट्रेस शो में आ सकती हैं नजर
कोरोनावायरस (Coronavirus) लॉकडाउन (Lockdown) खत्म होने के बाद टीवी इंडस्ट्री दोबारा अपने पैरों पर खड़ी होने की कोशिश कर रही है. कुछ टीवी निर्माताओं ने अपने शो शूटिंग शुरू कर दी है और कुछ निर्माता अभी भी प्लानिंग कर रहे हैं. प्लानिंग करने वाले इन्ही निर्माताओं में से एक है कलर्स चैनल, जो जल्द ही दर्शकों के सामने 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) पेश करेगा. 'बिग बॉस 14' अभी शुरू भी नहीं हुआ है लेकिन इसको लेकर काफी खबरें वायरल हो रही हैं. साल के इस समय में ज्यादातर शो का प्रोमो रिलीज हो जाया करता था, हालांकि, कोरोनावायरस और लॉकडाउन के कारण फिलहाल अभी तक कोई प्रोमो वीडियो रिलीज नहीं हुआ है.

वहीं, बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के लिए कई सेलेब्स को अप्रोच किया जा रहा है. करण कुंद्रा, निया शर्मा (Nia Sharma), विवियन डीसेना, सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti), जैस्मीन भसीन (Jasmine Bhasin) और इश्क में मरजावां एक्ट्रेस अलीशा पवार जैसे सेलेब्रिटीज के नाम सामने आ रहे हैं. हालांकि, अब हाल ही में खबर आ रही है कि एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन (Jasmine Bhasin) ने 'बिग बॉस 14' के लिए हां कह दी है और वह शो की पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं. इस खबर की पुष्टि ट्रेंडज्ञान के इंस्टाग्राम पेज द्वारा की गई है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वहीं, खबरों की माने तो बिग बॉस (Bigg Boss 14) का यह चौदहवां सीजन सितंबर में शुरू हो जाएगा. हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है. खबरें, तो यह भी आ रही हैं कि इस साल शो की थीम 'जंगल' पर आधारित होगी, जो लॉकडाउन की स्थिति से इंस्पायर होगी, हालांकि, बाद में यह फॉर्मेट बदल दिया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं