विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2020

Bigg Boss 14 premiere: सलमान संग फ्लर्ट करती दिखीं निक्की तम्बोली, बोलीं- अभी सिंगल हूं मैं- देखें Video

Bigg Boss 14 premiere: बिग बॉस 14 के प्रीमियर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) के साथ फ्लर्ट करती दिख रही हैं.

Bigg Boss 14 premiere: सलमान संग फ्लर्ट करती दिखीं निक्की तम्बोली, बोलीं- अभी सिंगल हूं मैं- देखें Video
Bigg Boss 14 premiere: निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) और सलमान खान (Salman Khan)
नई दिल्ली:

Bigg Boss 14 premiere: बिग बॉस के 14वें सीजन (Bigg Boss 14) की 3 अक्टूबर यानी आज से शुरुआत हो रही है. शो के प्रीमियर की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं, हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला और हिना खान (Hina Khan) का वीडियो सामने आया था, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया था. अब बिग बॉस 14 Bigg Boss 14) की कंटेस्टेंट और साउथ एक्ट्रेस निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) का एक वीडियो खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें वो शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) के साथ फ्लर्ट करती दिख रही हैं.

नेहा कक्कड़ ने 'आंख मारे' पर टोनी कक्कड़ संग दिए जबरदस्त एक्सप्रेशंस, भाई-बहन की जोड़ी ने मचाई धूम- Video

निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) और सलमान खान (Salman Khan) के इस वीडियो को बिग बॉस 14 सीजन नाम के एकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो में निक्की तम्बोली सलमान खान से कहती दिख रही है: 'लड़कों से मुझे फ्लर्ट करना नहीं आता स्पेशली मैंने ये सीखा है.' सलमान खान उनसे आगे पूछते हैं कि क्या कोई बॉयफ्रेंड है आपका? इस सवाल के जवाब में निक्की तम्बोली कहती दिख रही हैं कि कोई नहीं है अभी सिंगल हूं मैं आप फंस गए ना.  निक्की के जवाब पर सलमान खान खुलकर हंसते नजर आ रहे हैं.

रितेश देशमुख ने टीवी सेट का फेस किया पीछे, बोले- ताजा रिसर्च में ये बात सामने आई है कि...

निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) और सलमान खान (Salman Khan) का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है. बता दें कि इस बार शो में अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla), जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin), निशांत सिंह मलकानी (Nishant Singh Malkhani), राहुल वैद्य (Rahul Vaidya), शार्दूल पंडित (Shardul Pandit), शहजाद देओल (Shehzad Deol), निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli), सारा गुरपाल (Sara Gurpal), जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu), पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) और राधे मां (Radhe Maa) नजर आएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 14, Salman Khan, Nikki Tamboli, Nikki Tamboli Flirt With Salman Khan, Bigg Boss 14 Contestant Names, Bigg Boss 14 Premier Video, Bigg Boss 14 Premiere
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com