विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2019

Sidharth Shukla को ले जाया गया अस्पताल, पारस छाबड़ा ने Bigg Boss हाउस में कदम रखते ही मचाया कोहराम- देखें Video

बिग बॉस (Bigg Boss 13) के सबसे दमदार खिलाड़ियों में से एक, सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को अस्पताल ले जाया गया है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उनकी तबियत में सुधार नहीं हो रहा था, जिसे देखते हुए उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

Sidharth Shukla को ले जाया गया अस्पताल, पारस छाबड़ा ने Bigg Boss हाउस में कदम रखते ही मचाया कोहराम- देखें Video
सिद्धार्थ शुक्ला की तबियत हुई खराब, ले जाए गए अस्पताल
  • सीक्रेट रूम में थे सिद्धार्थ शुक्ला
  • खराब तबियत की वजह से ले जाए गए अस्पताल
  • पारस छाबड़ा की बिग बॉस हाउस में एंट्री
नई दिल्ली:

बिग बॉस (Bigg Boss) के सबसे दमदार खिलाड़ियों में से एक, सिद्धार्थ शुक्ला को अस्पताल ले जाया गया है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उनकी तबियत में सुधार नहीं हो रहा था, जिसे देखते हुए उन्हें अस्पताल ले जाया गया. बिग बॉस के फैन पेज खबरी के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को बिग बॉस हाउस में एंट्री में थोड़ा समय लग सकता है क्योंकि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. हालांकि पिछले कुछ दिन से सिद्धार्थ शुक्ला सीक्रेट रूम से घर पर नजर हुए थे. सिद्धार्थ शुक्ला के साथ पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) भी सीक्रेट रूम में बंद थे. लेकिन बिग बॉस (Bigg Boss) के प्रोमो के मुताबिक पारस छाबड़ा की एंट्री आज घर में हो जाएगी. 

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) को कुछ समय से सीक्रेट रूम में रखा गया था. पारस छाबड़ा की जहां उंगली की सर्जरी हुई है, वहीं सिद्धार्थ शुक्ला की तबियत ठीक नहीं थी. दोनों ही सीक्रेट रूम से घर का नजारा ले रहे थे. यही नहीं, कैप्टेंसी टास्क के दौरान तो पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला ने घर के सदस्यों को अपने इशारों पर खूब नचाया भी है. लेकिन आज पारस छाबड़ा घर में एंट्री करते ही तूफान लाने वाले हैं और घर के सारे सदस्यों के होश उड़ाने वाले हैं. 

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का आज जन्मदिन है, और इस मौके पर जहां उनकी तबियत नासाज है. वहीं गूगल ट्रेंड्स पर वह इस साल सर्च किए गए टॉप सेलेब्रिटी की लिस्ट में शामिल हैं. हालांकि उनके साथ इस लिस्ट में कोएना मित्रा का नाम भी शामिल है. सिद्धार्थ शुक्ला की तबियत को देखते हुए बिग बॉस हाउस में उनकी एंट्री में थोड़ा समय लग सकता है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sidharth Shukla, Paras Chhabra, Bigg Boss 13, Sidharth Shukla Bigg Boss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com