विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2019

'बिग बॉस 13' से बाहर आते ही सिद्धार्थ डे ने दिखाई अपनी जली हुई स्किन, Video हुआ वायरल

Bigg Boss 13: 'बिग बॉस' से बाहर आते ही सिद्धार्थ डे (Siddharth Dey) ने मीडिया के सामने अपनी जली हुई स्किन दिखाई, जिसे देखकर हर कोई हैरान है.

'बिग बॉस 13' से बाहर आते ही सिद्धार्थ डे ने दिखाई अपनी जली हुई स्किन, Video हुआ वायरल
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ डे ने घर से बाहर आते ही दिखाई जली हुई त्वचा
  • सिद्धार्थ डे ने 'बिग बॉस' से बाहर आते ही दिखाई चोटें
  • सिद्धार्थ डे ने इंटरव्यू में बताई दास्तान
  • सिद्धार्थ डे की फोटो हुई वायरल
नई दिल्ली:

टीवी के धमाकेदार और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) रोजाना खूब धमाल मचा रहा है. बिग बॉस 13 के बीते एपिसोड में बिग बॉस ने घरवालों को धमाकेदार सरप्राइज दिया. उनका यह सरप्राइज एलिमिनेशन से संबंधित था. इस सरप्राइज के तहत 'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ डे (Siddharth Dey) को घर छोड़कर जाना पड़ा, क्योंकि दर्शकों से उन्हें सबसे कम वोट मिले थे. लेकिन घर से बाहर आते ही सिद्धार्थ डे (Siddharth Dey) ने मीडिया के सामने अपनी जली हुई स्किन दिखाई, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. सिद्धार्थ डे को लगी चोट की फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, साथ ही दर्शक भी उनकी चोट देखकर खूब रिएक्शन दे रहे हैं. 

अमिताभ बच्चन का पटाखों को लेकर Tweet हुआ वायरल, बोले- जनता जनारधन होती है, उनसे बहस नहीं...


दरअसल, एक नॉमिनेशन टास्क के दौरान आरती और शहनाज को सिद्धार्थ डे (Siddharth Dey) और पारस का हाथ छुड़ाने की कोशिश करनी थी. इस टास्क में आरती और शहनाज ने सिद्धार्थ डे की गर्दन पर ढेर सारा ब्लीच पाउडर डाल दिया, जिससे उनकी चमड़ी पूरी तरह जल गई. सिद्धार्थ डे ने 'बिग बॉस 13' से बाहर आने के बाद इंटरव्यू भी दिया, जिसका वीडियो भी खूब ध्यान खींच रहा है. इंटरव्यू में सिद्धार्थ डे ने बताया कि आरती और शहनाज ने उन पर करीब एक किलो ब्लीच पाउडर डाला, जिससे स्किन पूरी तरह जल गई थी. इसके बाद उन्होंने उस पर लाल मिर्च पाउडर भी डाला और करीब 9 घंटे रखा. 

सारा अली खान और नेहा कक्कड़ की फोटो हुईं वायरल, भाइयों के साथ यूं दिखा क्यूट अंदाज

बता दें कि बिग बॉस के बीते एपिसोड में सिद्धार्थ डे (Siddharth Dey) के साथ माहिरा शर्मा और आरती सिंह भी घर जाने के लिए नॉमिनेट थीं, लेकिन दोनों को सिद्धार्थ डे से ज्यादा वोट मिले थे. अपने इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ डे ने कंटेस्टेंट आसिम रियाज को सबसे ज्यादा चालबाज बताया है. इसके अलावा उन्होंने शहनाज गिल को ड्रामेबाज भी कहा है. सिद्धार्थ डे ने कहा कि शहनाज जन्म से ही नौटंकीबाज है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 13, Siddharth Dey, Siddharth Dey Wound Photo, Siddharth Dey On Shehnaz Gill, Bigg Boss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com