शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस 11 जीत लिया है
नई दिल्ली:
बिग बॉस-11 के फिनाले का नतीजा आ गया है. फिनाले में शिल्पा शिंदे, हिना खान, विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा पहुंचे थे. घर से बाहर निकलने वालों में सबसे पहले कंटेस्टेंट पुनीश शर्मा थे. उन्हें सबसे कम वोट मिले थे और उन्हें घर से बाहर होना पड़ा. इसके बाद मुकाबला विकास, हिना और शिल्पा में था. फिर विकास घर से बाहर हुए और मुकाबले में रह गईं शिल्पा शिंदे और हिना खान. जैसा शुरू से ही कहा जा रहा था कि मुकाबला इन्हीं दोनों के बीच होगा. ऐसा ही हुआ भी. लेकिन फाइनल मुकाबले में शिल्पा शिंदे ने हिना खान को शिकस्त दे दी और इस तरह वे बिग बॉस-11 की विजेता बन गईं.
शिल्पा शिंदे शुरू से ही अपने व्यवहार की वजह से घर के सदस्यों की चहेती बनी हुई थीं, और उन्होंने आखिर तक एक जैसा रवैया ही अपनाया. उन्होंने घर के अंदर के सदस्यों के साथ ही घर के बाहर के लोगों का भी दिल जीता. उनका विकास के साथ झगड़ा भी खूब रंग लाया और किचन पर उनका कब्जा आखिर तक बरकरार रहा.
Bigg Boss 11: फिनाले में पुनीश-बंदगी ने लगाई आग, Video में देखें इनकी हॉट परफॉर्मेंस
इस तरह ड्रामा क्वीन हिना खान का ड्रामा रंग नहीं ला सका. लेकिन उन्होंने शिल्पा शिंदे को अच्छी टक्कर दी. लेकिन हिना खान भी जानती थीं कि वे शिल्पा की लोकप्रियता को टक्कर नहीं दे सकेंगी और इसका इशारा फिनाले में उस समय मिल गया था, जब हिना ने कहा कि विजेता शिल्पा ही होंगी.
VIDEO: बिग बॉस सीजन-11 में सलमान खान ने लगाए ठुमके

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bigg Boss 11 Finale, Shilpa Shinde