विज्ञापन

शर्म नहीं आई?' शिवांगी जोशी के अफेयर्स पर बोलीं शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता ने नेशनल TV पर धोया, बोला- 'जरा भी शर्म नहीं बची?

विकास गुप्ता ने लॉक अप हाउस में शिवांगी जोशी के बारे में बात करने के लिए शिल्पा शिंदे को डांटा. उन्होंने उससे कहा कि तुम जानती हो कि तुम कितनी बदतमीज हो.

शर्म नहीं आई?' शिवांगी जोशी के अफेयर्स पर बोलीं शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता ने नेशनल TV पर धोया, बोला- 'जरा भी शर्म नहीं बची?
lock up 2
Socal Media X

Lock Upp Season 2 Controversy: OTT का सबसे विवादित रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा इन दिनों OTT प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा रहा है. लेकिन हाल ही के एपिसोड में जो ड्रामा दिखा, उसने पूरे टीवी और OTT की दुनिया  में भूचाल ला दिया है. शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर  पहुंचे 'मास्टरमाइंड' विकास गुप्ता और अंगूरी भाभी फेम शिल्पा शिंदे के बीच तीखी झड़प  टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को लेकर हुई जिसके देखकर वहां सभी लोग हैरान रह गए. 

शिवांगी पर कमेंट पर भड़के मास्टरमाइंड' विकास

दरअसल, कुछ दिनों पहले लॉक अप के अंदर सीक्रेट रिवीलिंग का टास्क चल रहा था. जहां शिवांगी ने अपने बारे में कई बाते रिवील की थी, जिसे शिल्पा ने लाइमलाइट के लिए बताया. साथ ही  शिवांगी जोशी की पर्सनल लाइफ और उनके अफेयर्स की अफवाहों को लेकर काफी कमेंट किए थे. शिल्पा ने खुलेआम आरोप लगाया था कि शिवांगी का नाम उनके लगभग हर को-स्टार के साथ जुड़ा है- फिर चाहे वो ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मोहसिन खान हों या बरसात  के कुशाल टंडन हों या 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' के हर्षद चोपड़ा.

विकास गुप्ता का पारा हाई

लेकिन जब विकास गुप्ता की शो में एंट्री हुई, तो उन्होंने शिल्पा शिंदे के इन पर्सनल अटैक्स की धज्जियां उड़ा दीं. विकास ने बिना किसी झिझक के शिल्पा को नेशनल टेलीविजन पर बेनकाब करते हुए आड़े हाथों लिया . 

उन्होंने कहा कि आप कितनी बदतमीज हैं आपको मालूम है? आपने उसके बारे में कितनी गंदी बातें बोलीं? मतलब इतनी बदतमीजी? किसी की पर्सनल लाइफ पर इतनी बदतमीजी से बात नहीं करनी चाहिए. एक लड़की की प्राइवेसी पर नेशनल टेलीविजन पर चर्चा कर रहे थे? शर्म नहीं आई आपको?. विकास के इन सवालों के सुनकर वही शिल्पा के चेहरे का रंग सफेद पड़ गया था.

होस्ट्स ने भी लगाई थी फटकार

 बता दें कि इस मुद्दे पर शो के होस्ट्स फराह खान और रितेश देशमुख ने पहले ही शिल्पा शिंदे की क्लास लगा चुके हैं. मेकर्स और होस्ट्स ने शिल्पा को साफ शब्दों में चेतावनी दी थी कि वे गेम खेलने आई हैं, न कि बाहर के उन स्टार्स की पर्सनल लाइफ की धज्जियां उड़ाने जो इस शो का हिस्सा भी नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: पिंक की मीनल से हसीन दिलरूबा की रानी तक तापसी पन्नू के वर्सेटाइल किरादारों ने फैंस का जीता था दिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lock Upp, Lock Upp 2, Shilpa Shinde, Vikas Gupta, OTT
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com