विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2021

भारती सिंह ने आरती संग किया 'कोई शहरी बाबू' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो आरती सिंह के साथ 'कोई शहरी बाबू' सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं.

भारती सिंह ने आरती संग किया 'कोई शहरी बाबू' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, बार-बार देखा जा रहा Video
भारती सिंह और आरती सिंह डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. भारती के कॉमेडी के लाखों लोग दीवाने हैं. भारती सिंह (Bharti Singh) कॉमेडी के साथ-साथ अपने डांस के लिए भी काफी फेमस हैं. आए दिन 'डांस दीवाने 3' के सेट से उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते नजर आते हैं. इसी बीच उन्होंने अपना एक और डांस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो आरती सिंह (Aarti Singh) के साथ 'कोई शहरी बाबू' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं.

ये डांस वीडियो आरती सिंह (Aarti Singh) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो पर उनके फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. उनके एक फैंस ने लिखा है 'क्यूट और खूबसूरत डांस कर रही दोनों', तो किसी ने लिखा है 'शानदार डांस'. इसी के साथ उनके इस वीडियो पर अब तक 236 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं.

बता दे, भारती सिंह (Bharti Singh) दर्शकों के बीच 'लल्ली' के नाम से मशहूर हैं. वहीं 'द कपिल शर्मा शो' में टिल्‍ली यादव के नाम से फेमस हैं. भारती कॉमेडियन के साथ-साथ नेशनल लेवल की शूटर भी रह चुकी हैं. भारती सिंह ने सोनी टीवी का मशहूर शो 'इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस समय वो 'डांस दीवाने 3' (Dance Deewane 3) को होस्ट कर रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharti Singh, Bharti Singh Video Viral, Bharti Singh Dance, Bharti Singh Dance Video, Bharti Singh Instagram, Bharti Singh Dance With Aarti Singh, Aarti Singh, Aarti Singh Age, Aarti Singh Dance, Aarti Singh Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com