विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2023

BB OTT 2: फिनाले से पहले लगी मनीषा रानी की लॉटरी, इस बड़े सिंगर ने ऑफर किया म्यूजिक वीडियो

बिग बॉस ओटीटी 2 JioCinema पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक बन गया है. कुछ ही समय में कंटेस्टेंट मनीषा रानी ने फैन्स के दिलों में अपनी जगह बना ली है. मनीषा अब इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं और ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रही हैं.

BB OTT 2: फिनाले से पहले लगी मनीषा रानी की लॉटरी, इस बड़े सिंगर ने ऑफर किया म्यूजिक वीडियो
Bigg Boss OTT 2: मनीषा रानी को टोनी कक्कड़ ने ऑफर किया म्यूजिक वीडियो
नई दिल्ली:

बिग बॉस ओटीटी 2 JioCinema पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक बन गया है. कुछ ही समय में कंटेस्टेंट मनीषा रानी ने फैन्स के दिलों में अपनी जगह बना ली है. मनीषा अब इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं और ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रही हैं. मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 के पांच फाइनलिस्ट में से एक हैं. हाल के एक एपिसोड में टोनी कक्कड़ बिग बॉस में नजर आए. घर के अंदर एक कॉन्सर्ट रखा गया था, जिसमें वे मनीषा रानी के साथ थिरकते दिखाई दिए.

JioCinema ने एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें टोनी कक्कड़ अपना पॉपुलर सॉन्ग धीमे-धीमे गाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि मनीषा रानी इस पर उनके साथ डांस कर रही हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि टोनी कक्कड़ इस दौरान मनीषा रानी को एक म्यूजिक वीडियो ऑफ़र कर देते हैं. टोनी कक्कड़ का यह ऑफर सुन मनीषा खुश हो जाती हैं और उनके गले लग जाती हैं. जैसे ही यह वीडियो सामने आया, मनीषा रानी के फैन्स के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई. मनीषा रानी के फैन्स भी अपनी खुशी शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए.

एक यूजर ने लिखा, "उनकी सफलता की कहानी यहां से शुरू होती है". एक अन्य यूजर ने लिखा, "वह सभी के प्यार की हकदार है". एक अन्य यूजर ने लिखा, "मनीषा हर किसी के साथ अच्छी लगती हैं और हर कोई मनीषा के साथ अच्छा दिखता है. वह बहुत पॉजिटिव वाइब देती हैं". एक और लिखते हैं, "wow यार मनीषा रानी आपने स्टेज पर आग लगा दी".

गदर 2 का रिव्यू: देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manisha Rani, Tony Kakkar, Tonny Kakkar Manisha Rani, Tony Kakkar Manisha Rani Music Video, Bigg Boss Ott 2 Updates, Bigg Boss Ott 2 News, Tony Kakkar In Bb Ott 2 House, Bb Ott 2 Finale Date, Bigg Boss Ott 2 Finalist, Tony Kakkar News, Manisha Rani News, Bb Ott 2 Finalists, Elvish Yadav, Abhishek Malhan, Pooja Bhatt, Bebika, Tony Kakkar Songs, Manisha Rani Tony Kakkar Video, Bigg Boss Ott 2 Promo, Jio Cinema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com