विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2022

बालिका वधू की सीधी सादी आनंदी अब बन चुकी हैं ग्लैमरस एक्ट्रेस, 14 साल में इतना बदल गया अविका गोर का लुक

बालिका वधू टीवी सीरियल की आनंदी यानी अविका गोर अब बड़ी हो चुकी हैं. अब वह ग्लैमरस अंदाज में सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, और कई प्रोजेक्ट्स में नजर भी आ चुकी हैं.

बालिका वधू की सीधी सादी आनंदी अब बन चुकी हैं ग्लैमरस एक्ट्रेस, 14 साल में इतना बदल गया अविका गोर का लुक
बालिका वधू की आनंदी का बदल गया है पूरा लुक
नई दिल्ली:

2009 में आई फिल्म मॉर्निंग वॉक से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अविका गोर को सबसे बड़ा ब्रेक थ्रू टीवी सीरियल बालिका वधू से मिला. आनंदी नाम के इस किरदार से उन्होंने हर इंसान के दिल में एक खास जगह बनाई. आज हमारी छोटी सी आनंदी बहुत बड़ी हो गई है और सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. अविका गोर की कई तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचाती हैं. जिसमें उनका सिजलिंग अंदाज फैंस को दीवाना बना देते हैं. आइए हम आपको दिखाते हैं अविका गोर की तब की और अब की कुछ बेहतरीन तस्वीरें.

आठ-दस साल की उम्र से ही अविका गोर ने टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था. बालिका वधू में दुल्हन के लिबास में अविका गौर को खूब पसंद किया था. इस तस्वीर में ही देख ली जब छोटी सी आनंदी की शादी हो रही थी और उसकी मां उसे दुलार कर रही थी.

छोटी सी आनंदी को सभी लोग खूब पसंद करते थे और जब राजस्थानी लिबास पहने वह कलर्स टीवी पर नजर आती थीं, तो हर कोई उन्हें देखता रह जाता था. अब इस तस्वीर में ही देख लीजिए कैसे दादीसा आनंदी को मिठाई खिलाते नजर आ रही हैं और छोटी सी गप्पू सी आनंदी चुपचाप इसे खा रही हैं.

अब जरा अविका गोर के ट्रांसफॉर्मेशन पर नजर डालें, तो उन्होंने काफी वेट लॉस कर लिया है और अब वह काफी स्टनिंग लगने लगी हैं. इस तस्वीर में ही देख लीजिए ब्लैक कलर के ट्यूब टॉप में उन्होंने ओपन बटन ब्लेजर पहना हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने ब्लू कलर का रिप्ड जींस पहना है. इस तस्वीर में अविका बेहद ही ग्लैमरस लग रही हैं.

अविका गोर के देसी लुक की बात करें तो नारंगी रंग के लहंगे में वह बेहद ही धांसू लग रही हैं. उन्होंने आंखों में बड़ा सा चश्मा लगाया हुआ और अपने लुक को पूरा करने के लिए गले में चोकर सेट, कानों में झुमके और मांग टीका लगाया हुआ है.

अब जरा इस तस्वीर पर नजर डालें, तो हमारी छोटी सी आनंदी दुल्हन के लिबास में कितनी खूबसूरत लग रही हैं. ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में अविका की खूबसूरती लोगों को दीवाना बना रही है. फैंस भी इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं कि आपको नजर ना लगे. बता दें कि इस तस्वीर में अविका गोर दुल्हन का लिबास पहने नजर आईं. उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है, नाक में नथ, मांग टीका और गले में हैवी ज्वेलरी उन्होंने कैरी की हुई है.

अविका गोर का यह अंदाज जिसने भी देखा वह उनकी खूबसूरती का कायल हो गया. इसमें उन्होंने पर्पल कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी हुई है. अपने लुक को बेहद सिंपल रखते हुए उन्होंने बहुत कम मेकअप किया है और बालों को स्ट्रेट करके खुला छोड़ा हुआ है. ज्वेलरी में उन्होंने कानों में पतले से लंबे इयररिंग्स पहने है और हाथ में एक बड़ी सी अंगूठी कैरी की हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Avika Gor, Avika Gor Looks, Avika Gor Age, Avika Gor Wikipedia, Avika Gor Height, Avika Gor Instagram, Avika Gor New Movie, Avika Gor Weight Loss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com