विज्ञापन
This Article is From May 14, 2024

कुछ ऐसी रही शादी के बाद आरती सिंह की पहली बारिश, शेयर किया VIDEO 

आरती सिंह ने शादी के बाद अपनी पहली बारिश का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में स्विमिंग पूल के अंदर उन्हें रेन एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है.

कुछ ऐसी रही शादी के बाद आरती सिंह की पहली बारिश, शेयर किया VIDEO 
आरती सिंह की शादी के बाद पहली बारिश
नई दिल्ली:

आरती सिंह हाल ही में शादी करने के बाद काफी चर्चा में आ गयी हैं. आरती की संगीत से लेकर शादी और विदाई तक सुर्ख़ियों में रही. आरती ने दीपक से शादी की है. शादी के बाद आरती लगातार अपने इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो शेयर कर रही हैं, जिसे कि उनके फैन्स भी बड़े ही चाव से देख रहे हैं. इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो एक बार फिर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं. एक स्टोरी में आरती स्विमिंग पूल के अंदर पहली बारिश को एन्जॉय करती भी नजर आ रही हैं.

इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि आरती स्विमिंग पूल में अपनी एक दोस्त के साथ हैं. तेज बारिश हो रही है और आरती पूल में इसका मजा ले रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए आरती ने लिखा है, 'जब दूसरे विंग में आपकी दोस्त रहती हो. पहली बारिश'. शादी के बाद आरती की यह पहली बारिश है. आरती इस वीडियो में ओवरसाइज टी-शर्ट और हाथ में चूड़ा पहने दिख रही हैं. आरती ने खाने की प्लेट की भी फोटो शेयर की है, जिसमें पूड़ियां नजर आ रही हैं. इस पर वे लिखती हैं, 'जिम...वो क्या होता है?". 

आपको बता दें कि आरती ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर ससुराल में अपने ग्रैंड वेलकम का वीडियो भी शेयर किया था. वहीं कुछ दिनों पहले उन्होंने पहली रसोई की झलक भी दिखाई थी. आरती ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वे किचन में हलवा बनाती नजर आईं. रेड सूट, हाथों में चूड़ा और गजरा लगाए आरती का दुल्हन वाला लुक बेहद प्यारा लग रहा था. तस्वीरें शेयर करते हुए आरती ने लिखा था, "पहली रसोई-मिठास और प्यार से भरपूर".  

Bollywood News: मुश्किल में बॉलीवुड, सुस्ती भरे 64 दिन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arti Singh, Arti Singh Video, Arti Singh First Rain, Arti Singh First Rain After Wedding, Arti Cingh First Rain Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com