रियलिटी शो बिग बॉस 20 शुरू हो चुका है. इस सीजन में आए हुए कंटेस्टेंट को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है. वहीं इस शो मे आए सिंगर काजी तौकीर अपने मजेदार अंदाज और एक अलग ही पर्सनैलिटी के लिए जाने जा रहे हैं, जो लोगों का ध्यान उनकी तरफ खींच रहा है. उनका डायलॉग "आई एम ए रॉकस्टार बेबी, आऊ!" भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. इसके साथ ही अकेले में बात करना जैसे उनके वीडियो भी इंटरनेट पर खूब शेयर किए जा रहे हैं.
अरिजीत सिंह ने किया काजी तौकीर को सपोर्ट
काजी को मिल रही चर्चा के बीच सिंगर अरिजीत सिंह ने भी उन्हें सपोर्ट किया है. आपको बता दें कि अरिजीत सिंह और काजी तौकीर की काफी पुरानी जान-पहचान है. दोनों साल 2005 में आए रियलिटी शो फेम गुरुकुल में साथ नजर आए थे. 9 सितंबर को अरिजीत सिंह ने एक्स (ट्विटर) पर काजी के बिग बॉस में आने को लेकर पोस्ट किया. उन्होंने बताया कि काजी की वजह से वह पहली बार बिग बॉस देखने वाले हैं.
अरिजीत ने लिखा, "मुझे जिंदगी में पहली बार BIG BOSS देखना पड़ेगा क्योंकि अपना रॉकस्टार काजी वहां है."

Photo Credit: twitter
बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट
काजी तौकीर इस सीजन बिग बॉस की ट्रॉफी के लिए मुकाबला कर रहे हैं. शो में कनिका मान, आसिफ खान, मैरी कॉम, ईशा रिखी, काजी तौकीर, ऋति तिवारी, आम्रपाली दुबे, लव गिल, हर्ष मचारे उर्फ युंग डीएसए, तनमय सिंह उर्फ स्काउटओपी, अरिश्फा खान, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, अमन गांधी और उदिति सिंह शामिल हैं. घर के अंदर पहला नॉमिनेशन भी हो गया है जिसमें अर्शिफा, कनिका, उदिता और लव को घर से बेघर होने की लिस्ट में शामिल हो गई हैं.
क्या है बिग बॉस 20 की थीम?
सलमान खान इस बार भी शो को होस्ट कर रहे हैं. बिग बॉस 20 की थीम 'तथास्तु' रखी गई है. इस थीम के तहत कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस के घर में टिके रहने के लिए एक नहीं, बल्कि दो मौके मिलेंगे.
अरिजीत सिंह को हराकर जीता था शो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं