विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2023

Bigg Boss 17 में विक्की जैन का तगड़ा प्लान, अनुराग डोभाल को बचाकर इस कंटेस्टेंट को पूरे सीजन के लिए किया नॉमिनेट

सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस एक बार फिर सुर्खियों में है और इस बार अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन एक कंटेस्टेंट को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट करके बुरा फंस गए और दोनों के बीच मैदान-ए-जंग का ऐलान हो गया.

Bigg Boss 17 में विक्की जैन का तगड़ा प्लान, अनुराग डोभाल को बचाकर इस कंटेस्टेंट को पूरे सीजन के लिए किया नॉमिनेट
बिग बॉस 17 के नए प्रोमो में नील भट्ट पूरे सीजन के लिए हुए नॉमिनेट
नई दिल्ली:

 Bigg Boss के घर में हर दिन नया हंगामा और ड्रामा देखने को मिलता है, हाल ही में नॉमिनेशन की प्रोसेस में अंकिता और नील ने एक-दूसरे को नॉमिनेट किया था, जिसके बाद दोनों के बीच गंदी लड़ाई हो गई थी. अब अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन ने नील भट्ट को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट करके उसे बड़ा पंगा ले लिया है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नील और विक्की के बीच तू तू मैं मैं होती नजर आ रही है और दोनों मैदान-ए-जंग का ऐलान कर रहे हैं.

बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में होगा बड़ा ड्रामा 

कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बिग बॉस विक्की जैन से बात करते हुए पूछते हैं कि मकान नंबर-2 के लोग किस शख्स को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट करना चाहते हैं? इस पर विक्की ना आव देखते हैं न ताव और सीधे नील भट्ट का नाम ले देते हैं. इसके बाद नील गुस्से से आग बबूला हो जाते हैं और विक्की को खरी खोटी सुनाते हैं. इतना ही नहीं नील भट्ट ये भी कहते हैं कि अब तो खुले में आ गए सब, अब मेरे पास आएगा तब चुन के बदला लूंगा.... विकास जैन खल्लास.

यूजर्स बोले- नील और विक्की की फाइट देखने में मजा आएगा 

सोशल मीडिया पर बिग बॉस का ये प्रोमो वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है और हजारों लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. यूजर्स भी नील vs विक्की की लड़ाई देखने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. तो वहीं कुछ यूजर्स विक्की जैन के फैसले को बिल्कुल सही बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि अच्छा किया विक्की वैसे भी नील का कुछ गेम नहीं था, वो अंकिता की वजह से शो में दिख रहा है. बता दें की हाल ही में नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान विक्की जैन नील भट्ट को नॉमिनेट करते हैं और कहते हैं काफी कोशिश के बाद भी उनका रिश्ता अच्छा नहीं हो पाया, इसलिए उन्हें नॉमिनेट कर रहा हूं. इसके बाद नील अंकिता लोखंडे को नॉमिनेट करते हैं और नील और अंकिता के बीच झगड़ा बढ़ जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 17, Vicky Jain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com