विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2021

अंकिता लोखंडे ने लगाई विक्की के नाम की मेहंदी, देखें फंक्शन के फोटो और वीडियो

श्रद्धा आर्या के बाद अब टीवी की पसंदीदा एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी अब दुल्हन बनने जा रही हैं. जी हां, हाल ही में उनकी मेंहदी की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं.

अंकिता लोखंडे ने लगाई विक्की के नाम की मेहंदी, देखें फंक्शन के फोटो और वीडियो
Ankita Lokhande ने लगाई विक्की के मान की मेंहदी
नई दिल्ली:

श्रद्धा आर्या के बाद अब टीवी की पसंदीदा एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी अब दुल्हन बनने जा रही हैं. जी हां, हाल ही में उनकी मेंहदी की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता अपने दोनों हाथों पर मेंहदी लगवा रही हैं. जिसमें वे लाल रंग की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. वहीं इसकी अगली तस्वीर में वे पीले रंग की साड़ी पहने खड़ी हैं जिसमें उनका लुक देखने लायक है.

धूम धाम से हुई मेंहदी की रस्म 
सोर्स की माने तो अंकिता लोखंडे और विक्की जैन 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे. अंकिता के घर में भी शादी की तैयारियां जोरो शोरों से चल रही हैं. फिलहाल तो एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो में अंकिता अपने मेंहदी फंक्शन को इंजॉय करती दिखती हैं उनके साथ ही उनके होने वाले पति विक्की जैन भी नजर आते हैं. फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं.

बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुकी हैं अंकिता लोखंडे 
अंकिता लोखंडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों 'पवित्र रिश्ता 2' में नजर आ रही हैं. इस शो में वे शहीर शेख के साथ दिखाई दे रही हैं. बता दें कि पवित्र रिश्ता के पहले सीजन को भी फैंस द्वारा कापी प्यार मिला था. जिसके बाद पवित्र रिश्ता सीरियल के सीजन 2 की शुरुआत की गई. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Lokhande, Ankita Lokhande Mehendi Ceremony, Ankita Lokhande And Vicky Jain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com