विज्ञापन

एक फिल्म, दो किरदार और 4 घंटे का मेकअप, यामी गौतम की नई नवेली में आदिनाथ कोठारे ऐसे बने रावण

एम. बालाजी के निर्देशन में बनी और आनंद एल. राय, हिमांशु शर्मा तथा अमेजन एमजीएम स्टूडियोज द्वारा समर्थित फिल्म ‘नई नवेली’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है.

एक फिल्म, दो किरदार और 4 घंटे का मेकअप, यामी गौतम की नई नवेली में आदिनाथ कोठारे ऐसे बने रावण
एक फिल्म, दो किरदार और 4 घंटे का मेकअप, यामी गौतम की नई नवेली में आदिनाथ कोठारे ऐसे बने रावण
NDTV

एम. बालाजी के निर्देशन में बनी और आनंद एल. राय, हिमांशु शर्मा तथा अमेजन एमजीएम स्टूडियोज द्वारा समर्थित फिल्म ‘नई नवेली' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. यामी गौतम के साथ आदिनाथ कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवर, सुनील शाइन, सुष्मिता मुखर्जी और मीता वशिष्ठ जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म की फैंटेसी और कॉमेडी से भरपूर अनोखी दुनिया ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. सिनेमाघरों में अपने शानदार प्रदर्शन के तीसरे सप्ताह में भी फिल्म की रफ्तार बरकरार है. 

रोजाना चार घंटे का ट्रांसफॉर्मेशन

दर्शक लगातार सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं और फिल्म एक बड़ी ब्लॉकबस्टर के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रही है. पर्दे पर दिखने वाले हंसी, जादू और भव्यता के पीछे कलाकारों और तकनीकी टीम की कड़ी मेहनत छिपी है, जिसकी एक झलक हाल ही में आदिनाथ कोठारे ने शेयर की.

आदिनाथ ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने दो बिल्कुल अलग किरदारों को निभाने के लिए अपनाई गई रोजाना की चार घंटे की ट्रांसफॉर्मेशन प्रक्रिया की झलक दिखाई. फिल्म की 50 दिनों की शूटिंग में से 20 दिनों तक उन्हें इस प्रक्रिया से गुजरना पड़ा. 

आदिनाथ कोठारे का पोस्ट

पर्दे के पीछे का वीडियो शेयर करते हुए आदिनाथ ने लिखा, “हमारे 50 दिनों के शूटिंग शेड्यूल में से 20 दिनों तक अपनाई गई मेरी रोजाना की चार घंटे की ट्रांसफॉर्मेशन प्रक्रिया की एक झलक! राजा अवस्थी से रावण बनने का सफर मेरे करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण, दर्दनाक, लेकिन बेहद संतोषजनक अनुभव रहा है.

किसी एक फिल्म में एक अभिनेता को दो बिल्कुल विपरीत व्यक्तित्वों को निभाने का मौका बहुत कम मिलता है. एक तरफ राजा है, जो एक आदर्श पारिवारिक इंसान है, वहीं दूसरी तरफ रावण है, जो अहंकार, लालच और अत्याचार का प्रतीक है!

इस जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को मुमकिन बनाने के लिए कई लोगों की मेहनत लगी है. उन सभी शानदार टीमों का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने इसे हकीकत में बदलने में मदद की.

मेरे सभी सह-कलाकारों का भी तहे दिल से शुक्रिया, जिन्होंने लगातार मेरा साथ दिया और मुझे प्रेरित किया. आप सभी को एक प्यारी-सी झप्पी! पूरे अवस्थी परिवार को ढेर सारा प्यार! हमारे कप्तान बालाजी मोहन को लेकर मेरे मन में बेहद सम्मान है, जिन्होंने फैंटेसी और कॉमेडी से भरी इस अनोखी दुनिया को इतनी खूबसूरती से पर्दे पर साकार किया! आप सभी के बेशुमार प्यार के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया! ‘नई नवेली' बॉक्स ऑफिस पर सफलतापूर्वक अपने तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है!”

मेकअप टीम की तारीफ

एक ही फिल्म में दो बिल्कुल विपरीत किरदार निभाना और एक आदर्श पारिवारिक इंसान राजा अवस्थी से खलनायक रावण में बदलना आसान नहीं था. इसके लिए शारीरिक मेहनत, प्रोस्थेटिक मेकअप टीम के धैर्य और बारीकी से किए गए काम के साथ-साथ आदिनाथ के पूरे समर्पण की जरूरत थी. आदिनाथ की इस भावुक पोस्ट से पता चलता है कि इस बदलाव को संभव बनाने में मेकअप, कॉस्ट्यूम, एक्शन और निर्देशन से जुड़ी टीमों का कितना अहम योगदान रहा.

‘नई नवेलीजहां ' माघरों में लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है, वहीं आदिनाथ के इस बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो ने फिल्म को पर्दे पर जीवंत बनाने के पीछे की मेहनत, जुनून और समर्पण की एक खास झलक पेश की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nayi Naveli, Nayi Naveli Box Office, Nayi Naveli Cast, Nayi Naveli Film, Nayi Naveli Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com