विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2025

केबीसी छोड़ रहे हैं अमिताभ बच्चन ? शाहरुख खान या धोनी, कौन होगा शो का अगला होस्ट

अब खबर है कि अमिताभ बच्चन केबीसी को छोड़ने वाले है. बॉलीवुड के महानायक इस क्विज शो को साल 2000 से होस्ट कर रहे थे. लेकिन अब उन्होंने केबीसी को छोड़ने का फैसला किया है.

केबीसी छोड़ रहे हैं अमिताभ बच्चन ? शाहरुख खान या धोनी, कौन होगा शो का अगला होस्ट
शाहरुख खान या धोनी, केबीसी को कौन करेगा होस्ट
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन फिल्मों के साथ-साथ अपने क्विज रियलिटी शो केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. वह इस शो को लंबे समय तक होस्ट करने वाले कलाकारों में से एक हैं. लेकिन अब खबर है कि अमिताभ बच्चन केबीसी को छोड़ने वाले है. बॉलीवुड के महानायक इस क्विज शो को साल 2000 से होस्ट कर रहे थे. लेकिन अब उन्होंने केबीसी को छोड़ने का फैसला किया है. अंग्रेजी वेबसाइट मनी कंट्रोल के मुताबिक अमिताभ बच्चन इस क्विज शो को छोड़ने वाले हैं. 

बिग बी 57 साल की उम्र से केबीसी को होस्ट करते आए हैं. लेकिन अब 82 साल की उम्र में उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन इस उम्र में अपने कार्यभार को कम करने की प्लानिंग कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार अमिताभ बच्चन ने केबीसी के सीजन 15 के दौरान सोनी टीवी को सूचित किया था कि होस्ट के रूप में उनका यह आखिरी सीजन है. हालांकि, अमिताभ बच्चन ने केबीसी छोड़ने को लेकर अभी तक किसी भी तरह का बयान नहीं दिया है.लेकिन केबीसी के अगले सीजन के लिए होस्ट ढूंढना मेकर्स के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. 

बताया जा रहा है कि केबीसी के नए होस्ट की तलाश शुरू हो चुकी है, जिसमें कई बड़े नामों पर विचार किया जा रहा है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (IIHB) और एक विज्ञापन एजेंसी द्वारा हाल ही में किए गए एक सर्वे में अमिताभ बच्चन के बाद शाहरुख खान केबीसी के नए होस्ट के रूप में पहली पसंद बने हैं. एसआरके ने इससे पहले साल 2007 में केबीसी के तीसरे सीजन को होस्ट किया था. हिंदी भाषी क्षेत्रों के 768 उत्तरदाताओं (408 पुरुष, 360 महिलाएं) के बीच केबीसी के नए होस्ट के लिए सर्वे हुआ. 

हैरान कर देने वाली बात यह है कि शाहरुख खान के साथ, ऐश्वर्या राय बच्चन और महेंद्र सिंह धोनी भी मजबूत दावेदार के रूप में उभरे. ऐश्वर्या राय बच्चन, जिन्हें कई लोग पसंद करते हैं, शो में अपनी शान और शैली ला सकती हैं. महेंद्र सिंह धोनी, जो अपने नेतृत्व और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, भी फैंस के पसंदीदा हैं. अब फैंस और दर्शक इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि भारत के सबसे पसंद किए जाने वाले शो की विरासत कौन संभालेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KBC, Kaun Banega Crorepati, Amitabh Bachchan, Shah Rukh Khan, MS Dhoni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com