विज्ञापन

अक्षय कुमार ने फुटबॉल टीम के पुरुष खिलाड़ियों को बताया ड्रामेबाज, बोले- इतनी एक्टिंग करते हैं

Akshay Kumar Wheel Of Fortune: अक्षय कुमार ने व्हील ऑफ फॉर्च्यून शो में प्रॉफेशनल फुटबॉल डिफेंडर दलीमा की मौजूदगी में मेल फुटबॉल प्लेयर्स को ड्रामेबाज बताया. 

अक्षय कुमार ने फुटबॉल टीम के पुरुष खिलाड़ियों को बताया ड्रामेबाज, बोले- इतनी एक्टिंग करते हैं
व्हील ऑफ फॉर्च्यून होस्ट कर रहे हैं अक्षय कुमार
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार इन दिनों अपने व्हील ऑफ फॉर्च्यून रियलिटी शो के चलते चर्चा में हैं, जिसमें उनके ह्यूमर की खूब चर्चा हो रही है. वहीं हाल ही में एक्टर ने बताया कि कैसे फुटबॉल की फील्ड में कभी कभी पुरुष ड्रामेबाजी करते हैं. उन्होंने प्लेयर्स की एक्टिंग स्किल का भी जिक्र किया. दरअसल, लेटेस्ट एपिसोड में वह प्रॉफेशनल फुटबॉल डिफेंडर दलीमा के साथ नजर आए. जहां उन्होंने बताया कि पुरुषों और महिलाओं, दोनों की फुटबॉल टीमों को बहुत करीब से फॉलो करते हैं. हालांकि, वह खिलाड़ियों के चोट लगने पर रिएक्शन देने के तरीके में एक बड़ा अंतर बताते हुए नजर आ रहे हैं. 

फुटबॉल टीम के मेल प्लेयर्स को बताया ड्रामेबाज

अक्षय कुमार शो में कहते हैं, इतनी एक्टिंग करते हैं. थोड़ी सी स्क्रैच लगती है और ऐसे गिरते हैं जैसे पता नहीं क्या हो गया. लगी नहीं होती है उनको लेकिन लगने की एक्टिंग ऐसे करते हैं. माय गॉड. वहीं दलीमा के पति, जो उन्हें सपोर्ट करने शो में मौजूद होते हैं. उन्हें अक्षय कुछ मार्शियल आर्ट सलाह देते हुए नजर आते हैं. वहीं दलीमा के फील्ड पर रोल और उनके पति के घर पर रोल को लेकर कहते हैं, दलीमा तो प्रोफेशनल डिफेंडर है. लेकिन आपको शादी में इससे भी बड़ा डिफेंडर बनना है. 

ये भी पढ़ें- Ramayana Teaser Live Updates: रामायणम् का आया हनुमान जयंती पर टीजर, राम के अवतार में दिखे रणबीर कपूर

अक्षय कुमार के बारे में 

व्हील ऑफ फॉर्च्यून को होस्ट कर रहे अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला है, जो 10 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है. वहीं उनके अलावा फिल्म में राजपाल यादव, परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी और दिवंगत एक्टर असरानी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जो लंबे समय बाद अक्षय कुमार के साथ काम करते हुए नजर आने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें- अनुराग कश्यप ने न्यू कमर्स से बात करने के लिए मांगी एक घंटे के लिए 5 लाख फीस, कृष्णा अभिषेक ने नेशनल टीवी पर यूं उड़ाया डायरेक्टर के ‘रेट कार्ड' का मजाक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Wheel Of Fortune, Akshay Kumar Movie, Akshay Kumar Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com