Crime Petrol Serial Update: क्राइम की दुनिया की कई डरावनी कहानियां खबरों के साथ गायब हो जाती हैं, जबकि कुछ बस पुरानी बातें बनकर रह जाती हैं. ऐसी डरावनी घटनाएं अब छोटे पर्दे पर कुछ समय के बाद फिर से एक नए रूप में लौट रही हैं. टीवी पर फिर से जुर्म की दुनिया की दर्दनाक कहानियों को लेकर क्राइम पेट्रोल नए कलेवर के साथ वापस आ रहा है. शो का मेन मकसद वही है, लेकिन इसे एक नए लुक और नई टैगलाइन के साथ पेश किया जा रहा है. साथ ही इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ाने के लिए, मेकर्स ने बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन को लिया है और पिछली टैगलाइन, "सावधान रहें, सतर्क रहें" (स्टे सेफ, स्टे अलर्ट) को बदलकर "क्राइम का करंट" कर दिया है.
क्या है नए सीजन में खास?
इस शो के मेकर्स ने इसके स्ट्रमिंग को लेकर जानकारी दी है इसका नया सीजन 31 अगस्त से हर सोमवार से गुरुवार रात ‘कौन बनेगा करोड़पति' के ठीक बाद प्रसारित होगा. दर्शक इसे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और ओटीटी के प्लैटफार्म सोनी LIV पर देखा जा सकता है.
बता दें कि हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में अजय देवगन ने अपनी दमदार और भारी आवाज में सोशल मीडिया, इंस्टेंट वैलिडेशन और तेजी से बदलती इंसानी भावनाओं के डार्क साइड पर बात की थी. साथ ही कहा था कि आजकल इंसान का गुस्सा और खुशी सिर्फ एक स्वाइप की दूरी पर है.
शॉर्ट-टर्म के लिए होस्ट कर रहे हैं अजय देवगन
बता दें कि अजय देवगन ने फिलहाल इसके 15 एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है और वह इसे शॉर्ट-टर्म के लिए होस्ट कर रहे हैं. इस नए सीजन में देश को झकझोर देने वाले रोंगटे खड़े कर देने वाले वास्तविक मामलों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.
आपके लिए और भी
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने क्या कर ली सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने फैंस की बढ़ाई धड़कनें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं