विज्ञापन

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने क्या कर ली सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने फैंस की बढ़ाई धड़कनें

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहा है, जिसमें वह ब्राइडल आउफिट में इशान खट्टर के साथ कपल डांस कर रही है, वीडियो को देख कर ऐसा लग रहा है कि दोनों शायद सगाई कर ली है.

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने क्या कर ली सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने फैंस की बढ़ाई धड़कनें
ishan khattar and jhanvi kapoor viral video
instagram

Janvi kapoor and ishaan khattar viral video: श्रीदेवी की बेटी और बोनी कपूर की लाडली जाह्नवी कपूर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस, ईशान खट्टर के साथ दिख रही हैं और ऐसा लग रहा है जैसे दोनों ने सगाई कर ली है. वीडियो के सामने आने के बाद फैंस बहुत खुश और शॉक्ड हैं. वे इस वीडियो के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं कि अगर उन्होंने सच में सगाई कर ली है, तो कहां और कैसे?

वीडियो में क्या दिख रहा है?

जाह्नवी कपूर ने कल, 26 अगस्त को अपने सोशल मीडिया अकाउंट (X प्लेटफॉर्म पर) पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह धड़क के को-स्टार ईशान खट्टर के साथ हैं. वीडियो में, जाह्नवी क्रीम कलर का लहंगा पहने हुए दिख रही हैं, जबकि ईशान ने मैचिंग क्रीम कलर की शेरवानी पहनी है जो उनके लुक को कॉम्प्लिमेंट कर रही है. दोनों एक साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं. वीडियो में एक वॉइसओवर है जिसमें पूछा गया है, "हमारे लिए 'हमेशा' का क्या मतलब है?" इसके बाद दोनों हाथों में हाथ डाले कमरे में आते हैं.

बाद में वीडियो में, वे सवाल का जवाब देते हुए दिखते हैं, जिसमें ईशान कहते हैं कि सिर्फ "हमेशा" काफी नहीं है. फिर वे साथ में डांस करते हैं, उनके दोस्त और रिश्तेदार भी जोश के साथ शामिल होते हैं जो सेलिब्रेशन की खुशी को और बढ़ाते हैं.

वीडियो यहां देखें

क्या है वीडियो की सच्चाई

जैसे ही जाह्नवी और ईशान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, फैंस ने मान लिया कि दोनों ने सगाई कर ली है, लेकिन, असलियत यह है कि ये वीडियो कल्कि फैशन के नए ब्राइडल कलेक्शन के लिए है, जिसे उन्होंने एंडोर्स किया है. इस कलेक्शन में शादी के बाद के रिसेप्शन के लिए परफेक्ट आउटफिट है.

आपके लिए और भी

बिग बॉस हाउस में एंट्री इन दो कंटेस्टेंट को नाम पर लगी मुहर, बादशाह की Ex वाइफ की घर में एंट्री पक्की !
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jhanvi Kapoor, Ishan Khattar, Viral Video, Bollywood News, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com